12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलहमसे डरते हैं वो.. एक और पाकिस्तानी भूला औकात, भारत पर उगला...

हमसे डरते हैं वो.. एक और पाकिस्तानी भूला औकात, भारत पर उगला जहर

Published on

नई दिल्ली

एशिया कप 2023 की मेजबानी इस बार पाकिस्तान के पास है। भारत में होने वाले वनडे विश्वकप 2023 के ठीक पहले पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में अब पाकिस्तान द्वारा एशिया कप की मेजबानी पर बवाल मचा हुआ है। बीसीसीआई ने पहले ही अपने इरादे साफ कर दिए थे कि वह किसी भी हाल में एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे। भारत अपने फैसले पर अटल रहा जिसके चलते कई पाकिस्तानियों को यह बात हजम नहीं हुई। पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज इमरान नजीर ने हिंदुस्तान के खिलाफ तीखा बोला है।

भारत को हारने का डर है- इमरान नजीर
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज इमरान नजीर ने नादिर अली के पॉडकास्ट में एशिया कप 2023 के मामले पर अपनी बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि सुरक्षा सिर्फ एक बहाना है। असल बात यह है कि भारत को हारने का डर सता रहा है। इसलिए वह पाकिस्तान ट्रेवेल नहीं करना चाहते। इमरान नजीर ने टीम इंडिया को लेकर कहा, ‘कोई सुरक्षा कारण नहीं है। जरा देखिए कितनी टीमें पाकिस्तान आ चुकी हैं। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमों ने भी दौरा किया। सच्चाई यह है कि भारत यहां एशिया कप के लिए नहीं आएगा क्योंकि उन्हें हारने का डर है। सरक्षा तो बस एक बहाना है। अगर डर नहीं है तो आओ और क्रिकेट खेलो’।

न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे भारत के एशिया कप के मुकाबले
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान ही करने वाला है और भारत इस टूर्नामेंट में भाग भी लेगा। लेकिन उसके मैच कई और होंगे। जी हां, एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में ही होगा। गौरतलब है कि भारत अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया के मुकाबलों की मेजबानी यूएई, ओमान या बांग्लादेश में से कोई कर सकता है।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...