12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलटेनिस कोर्ट की यह खूबसूरत हसीना, जिसकी अदाओं पर मर मिटते हैं...

टेनिस कोर्ट की यह खूबसूरत हसीना, जिसकी अदाओं पर मर मिटते हैं फैंस, इंटरनेट पर लगा रही हैं आग

Published on

रेचल स्टहलमैन ने अमेरिका के लिए जूनियर स्तर पर टेनिस खेल चुकी हैं। हालांकि प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर के तौर वह अपना करियर आगे नहीं बढ़ा सकी। ऐसे में उन्होंने इन्फ्लुएंसर बनने का फैसला किया। रेचल ने अपने इंटरव्यू में बताया कि टेनिस में अच्छे स्तर पर पहुंच सकती थी लेकिन इसके लिए कम से कम 5-7 साल का समय लगता यही कारण है कि उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया।

नंबर एक टेनिस इन्फ्लुएंसर रेचल​
डेली स्टार के साथ इंटरव्यू में रेचल ने बताया कि टेनिस इन्फ्लुएंसर के रूप में मुझे मेरा काम बहुत पसंद है। टेनिस जटिल खेल है और बहुत से लोग टूर और होने वाले सभी टूर्नामेंटों को नहीं समझते हैं और उसी को आसान बनाने का काम करती हूं।

इंटरनेट पर आग लगा रही हैं रेचल
रेचल ने बताया कि मैं सिर्फ टेनिस कोर्ट पर जाकर तस्वीरें लेने का काम नहीं करती हूं। मुझे टेनिस के विषयों पर बात करना। टूर्नामेंट पर प्रकाश डालना और उससे जुड़ी हुई सभी चीजों पर चर्चा करना पसंद है।

पेजे स्पिरानाक के नक्शे कदम पर हैं रेचल​
रेचल स्टहलमैन महिला गोल्फर पेजे स्पिरानाक के नक्शे कदम पर चलना चाहती हैं। पेजे स्पिरानाक गोल्फ में एक मशहूर शख्सियत हैं वह अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे ही टेनिस की दुनिया में रेचल स्टहलमैन अपना नाम कमाना चाहती हैं।

इंस्टाग्राम पर है 30 लाख अधिक फॉलोअर्स
रेचल अपने इंस्टाग्राम के बायो पर खुद को दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस इन्फ्लुएंसर बताती हैं। इंस्टाग्राम पर रेचल के 30 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपनी हॉट और खूबसूरत तस्वीरों को पोस्ट करती रहती हैं।

ग्लैमरस अंदाज के लिए हैं मशहूर
रेचल सिर्फ टेनिस से ही नहीं बल्कि अपनी ग्लैमरस फोटो और फैशन के जरिए भी पैसा कमाती हैं। टेनिस इन्फ्लुएंसर होने के नाते उनके साथ कई बड़े-बड़े फैशन ब्रांड जुड़े हुए हैं जिससे उनकी मोटी कमाई होती है।

जब की फिटनेस फ्रीक हैं रेचल
टेनिस इन्फ्लुएंसर के अलावा अपनी फिटनेस के लिए खूब जानी जाती हैं। वो अकसर अपने वर्कआउट वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बेहतरीन फिटनेस के कारण वह किसी मॉडल से कम नहीं लगती हैं।

जूनियर लेवल पर खेल चुकी हैं रेचल
रेचल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हे जब भी समय मिलता है वह टेनिस कोर्ट में जरूर समय बिताती हैं। वह अपने पुराने दिनों की तरह तेजी से शॉट लगाने और पैरों के मूवमेंट पर खूब ध्यान देती हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...