18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलये चुभने वाली हार है... रोहित शर्मा ने किसी को नहीं छोड़ा,...

ये चुभने वाली हार है… रोहित शर्मा ने किसी को नहीं छोड़ा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को तो!

Published on

हैदराबाद

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 28 रन से हार मिली। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने तीसरे दिन तक मैच पर अपनी पकड़ बनाकर रखी थी, लेकिन ओली पोप की दमदार बैटिंग से टीम इंडिया के हाथ से मुकाबला फिसलता चला गया। सीरीज के पहले टेस्ट में मिली निराशाजनक हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित ने अपनी निराशा जाहिर की और कहा यह 230 रन का लक्ष्य मुश्किल नहीं था, लेकिन हमारी टीम से चूक कर दी।

मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा, क्रिकेट चार दिन चलता है, इसलिए ये पता लगाना मुश्किल है कि कहां गड़बड़ी हुई। 190 रन की बढ़त के साथ, हमें लगा कि हम जीत के करीब हैं, लेकिन इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने शानदार पारी खेली, भारतीय जमीन पर मैंने विदेशी बल्लेबाज की शायद ही ऐसी बेहतरीन पारी देखी हो।’

उन्होंने कहा, चौथी पारी में 230 रन बनाए जा सकते थे, पिच में ऐसा कुछ नहीं था। हम रन बनाने में अच्छे नहीं रहे। मैंने गेंदबाजी का विश्लेषण किया, हमने सही जगहों पर गेंद फेंकी लेकिन हम बैटिंग में कमजोर रहे। मैच के बाद आप सोचते हैं कि क्या अच्छा हुआ और क्या नहीं। गेंदबाजों ने योजनाओं को अच्छे से पूरा किया, लेकिन पोप की बल्लेबाजी दमदार रही। वो कमाल की पारी थी।

रोहित ने कहा, एक या दो चीजों को देखना मुश्किल है। कुल मिलाकर, हम टीम के रूप में असफल रहे। उनकी पहली पारी और हमारी बल्लेबाजी के बाद, हमें लगा कि हम जीत के करीब हैं। हम इतने रन बनाने में अच्छे नहीं रहे। मैं चाहता था कि सिराज और बुमराह मैच को पांचवें दिन ले जाएं। 20-30 रन, कुछ भी हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘निचले क्रम के बल्लेबाजों ने वास्तव में अच्छा संघर्ष किया और शीर्ष क्रम को दिखाया कि आपको लड़ना है। आपको जज्बा दिखाना है, बहादुर होना है, जो मुझे नहीं लगा कि हम थे। हम कुछ जोखिम लेना चाहते थे, हमने बल्ले से जोखिम नहीं लिया, लेकिन ये हो सकता है। ये सीरीज का पहला मैच है, मुझे उम्मीद है कि लोग इससे सीख सकते हैं।

Latest articles

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

मानहानि मामले में सीएम भगवंत मान को झटका: मानसा कोर्ट ने 1 मई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का दिया आदेश

मानसा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मानसा...

पंजाब में स्व-जनगणना का आगाज, पोर्टल पर खुद जानकारी भर सकेंगे नागरिक : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब में जनगणना-2027 की तैयारियों के सिलसिले में 30 अप्रैल से स्व-जनगणना (Self-Enumeration)...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...