8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeखेलये संजू का स्टाइल है... बैक टू बैक 0 के बाद ठोकी...

ये संजू का स्टाइल है… बैक टू बैक 0 के बाद ठोकी तूफानी फिफ्टी, चौके-छक्के की कर दी बारिश

Published on

जोहान्सबर्ग:

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद संजू सैमसन ने दमदार वापसी की। संजू ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में सिर्फ 28 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे संजू सैमसन को पहले ही ओवर में जीवनदान मिला था, लेकिन इसके बाद उन्होंने जिस अंदाज में अपनी बल्लेबाजी शुरू की उससे गेंदबाजों की हालत खराब हो गई। संजू ने इसके बाद रुकने का नाम नहीं लिया और चौके-छक्के की बारिश कर दी।

इससे पहले संजू सैमसन सीरीज के बैक टू बैक दो मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। हालांकि, सीरीज के पहले मैच में संजू जरूर धमाकेदार शतक के साथ अपनी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद वे अपने लय से भटकते हुए दिखे। हालांकि, चौथे टी20 मैच में संजू ने जिस अंदाज में बैटिंग की उससे एक बार फिर पटरी पर लौट आए।

पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी
संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर तूफानी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। हालांकि, अभिषेक शर्मा अपनी तूफानी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल बाए। अभिषेक शर्मा 18 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में अभिषेक ने अपनी इस पारी में 4 छक्के और 2 चौके भी लगाए।

टीम इंडिया जीता था मैच में टॉस
साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। सूर्यकुमार यादव इससे पहले खेले गए तीन मैचों में टॉस नहीं जीत पाए थे। सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया ने तीन में से 2 मुकाबले को जीतकर 2-1 की अजेय बढ़त बना ली थी। ऐसे में अब भारतीय टीम की नजर साउथ अफ्रीका पर 3-1 से जीत दर्ज करने पर होगी।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC को तगड़ा झटका! JioHotstar ने वापस लिया हाथ, बोर्ड फंसा गहरे ‘संकट’ में!

आईसीसी (ICC) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी ज़ोरों से शुरू कर दी...