12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeखेलतुम यही डिजर्व करते हो... सीधा पंगा! विराट कोहली के बारे में...

तुम यही डिजर्व करते हो… सीधा पंगा! विराट कोहली के बारे में ये क्या लिख गए नवीन-उल-हक?

Published on

लखनऊ

गौतम गंभीर से भिड़ने से पहले विराट कोहली की कहासुनी लखनऊ के मीडियम पेसर नवीन-उल-हक से हुई थी। इस पूरे विवाद की वह तीसरे अहम किरदार है, जिसकी वजह से झगड़ा शुरू हुआ। अब अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर 1 मई की रात हुए कांड पर पहली प्रतिक्रिया दी है। नवीन-उल-हक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंग्रेजी में, ‘YOU GET WHAT YOU DESERVE THATS HOW IT SHOULD BE AND THATS HOW IT GOES’ जिसका हिंदी अनुवाद होता है- ‘आपको वही मिलता है जिसके आप हकदार हैं, ऐसा ही होना चाहिए और ऐसा ही होता है’

किसकी ओर इशारा?
मैच में तीन विकेट लेने वाले नवीन-उल-हक कहना चाह रहे हैं कि मैदान पर जो कुछ भी हुआ, आप उसी के लायक थे। यह इशारा किसकी ओर है? क्या यह विराट कोहली को जवाब है? हालांकि फैंस अब अपने-अपने तरीके से उनकी बात का मतलब निकालने में जुटे हैं, लेकिन नवीन ने किसी का नाम नहीं लिखा है। मगर समझने वाले समझ चुके हैं कि उनका इशारा किस ओर है?

विराट ने भी दी प्रतिक्रिया
इससे पहले विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी पहली प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने लिखा, ‘हम जो कुछ भी सुनते हैं वह एक राय है, तथ्य नहीं। हम जो कुछ भी देखते हैं वह एक संदर्भ में होता है, जरूरी नहीं सच हो।’ निश्चित तौर पर विराट कोहली के चाहने वाले इससे काफी उत्साहित हैं और इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

नवीन-विराट कैसे भिड़े?
सिर्फ 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ टीम पावरप्ले के दौरान ही घुटने टेक चुकी थी। अपनी टीम का दबदबा देख कोहली विरोधी बल्लेबाजों को खूब चिढ़ाते दिखे। इस दौरान नवीन-उल-हक से उनकी कहाचुनी हुई। विराट ने उस वक्त जूते दिखाकर अफगान क्रिकेटर को जवाब दिया था। मैच खत्म होने के बाद हाथ मिलाने के दौरान भी दोनों के बीच कहा-सुनी हुई। बाद में इस प्रकरण में गौतम गंभीर की एंट्री हुई हालांकि, कोहली और गंभीर दोनों पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जबकि नवीन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...