12.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलजय शाह की जगह लेने को तैयार यह पाकिस्तानी! एशियाई क्रिकेट में...

जय शाह की जगह लेने को तैयार यह पाकिस्तानी! एशियाई क्रिकेट में बढ़ेगा PAK का वर्चस्व

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के निवर्तमान अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की ‘रोटेशन’ नीति के अंतर्गत इस साल के अंत में इसके अगले अध्यक्ष बनने को तैयार हैं। हाल में एसीसी की बैठक में अध्यक्ष पद के मामले पर चर्चा की गई थी जिसमें नकवी अगले प्रमुख बनने की दौड़ में हैं।एक सूत्र ने कहा, ‘‘जब एसीसी इस साल के अंत में बैठक करेगी तो यह पुष्टि करेगी कि नकवी दो साल के कार्यकाल के लिए अगले अध्यक्ष होंगे।’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह निवर्तमान एसीसी अध्यक्ष हैं और उन्हें इस साल जनवरी में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एक साल का विस्तार मिला था। सूत्र ने कहा, ‘जब जय शाह पद से हटेंगे तो पीसीबी प्रमुख कार्यभार संभालेंगे।’एसीसी ने हाल में एशिया कप 2025 के मेजबानी अधिकार भारत को दिये थे जिसमें यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जायेगा जबकि 2027 चरण वनडे प्रारूप में बांग्लादेश में खेला जायेगा।

पाकिस्तान में होने वाली है 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 2025 में 8 साल बाद होने जा रहा है। इससे पहले इस मेगा आईसीसी इवेंट का आयोजन 2017 में इंग्लैंड में हुआ था, जिसमें भारत और पाकिस्तान का फाइनल हुआ था। वहीं अब आईसीसी ने 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी होस्ट करने का राइट पाकिस्तान को दिया है। हालांकि अब भारत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान ट्रेवल करेगा या नहीं इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है। भारत ने पाकिस्तान का दौरा आखिरी बार 2008 में किया था।

2023 वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत आया था पाकिस्तान
आईसीसी 2023 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हुआ था। इस बड़े इवेंट के लिए पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था। पाकिस्तान का प्रदर्शन उस वर्ल्ड कप में काफी साधारण रहा था। वह सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने से चूक गए थे।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...