13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलइस बार आईपीएल है दे दनादन, आधे सफर में टूट गए कई...

इस बार आईपीएल है दे दनादन, आधे सफर में टूट गए कई रिकॉर्ड, क्या इस बार होगा 300 पार?

Published on

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का रोमांच अपने चरम पर है। इस सीजन में फैंस को एक से बढ़कर एक मुकाबले को देखने को मिल रही है। लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का तूफान हो या फिर भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लगातार हार या युवा पेसर मयंक यादव की रफ्तार। हर दिन हर मैच में अब फैंस को कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं, बीते हुए इस आधे आईपीएल में क्या कुछ खास हुआ।

क्या आईपीएल के इस सीजन में बनेगा 300 रन का स्कोर
​इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में हर मैच में धूम धड़ाका हो रहा है। आईपीएल 2024 में इस लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बना। सनराइजर्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में 287 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में ऐसा लग रहा था कि 300 रन बन जाएंगे, लेकिन नहीं हो पाया। इस सीजन में अब तक कुल पांच बार 250 या इससे अधिक का स्कोर बन चुका है। इससे पहले आईपीएल में कभी भी ऐसा नहीं हुआ था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि जिस तरह से बल्लेबाज अपना खेल दिखा रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब आईपीएल में 300 रन का स्कोर बनेगा।

शिवम दुबे कर रहे हैं कमाल
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शिवम दुबे धमाल मचा रहे हैं। शिवम इस सीजन में 8 मैच में 311 रन बना चुके हैं। उनके इस दमदार फॉर्म को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि उन्हें टी20 विश्व कप की टीम में भी जगह मिल सकती है। हालांकि इस रेस में राजस्थान के लिए खेल रहे रियान पराग भी बने हुए हैं। ऐसे में रियान भी अपने बेहतरीन खेल से सबको प्रभावित किया है।

टूट सकता है शतक का रिकॉर्ड
​इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में इस बार एक सीजन में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड टूट सकता है। इस सीजन 39 मैचों में ही 9 शतक लग चुके हैं। एक सीजन में सबसे अधिक 12 शतक साल 2023 में लगे थे। ऐसे में बचे हुए आईपीएल मुकाबलों में और शतकीय पारी देखने को मिल सकती है। इस सीजन में अब तक सबसे अधिक दो शतक जोस बटलर के नाम है।

चल रहा है विराट का बल्ला, नहीं जीत पा रही है आरसीबी को जीत
आईपीएल 2024 आरसीबी के लिए अब तक बहुत ही खराब रहा है। इस सीजन में टीम को 8 मैचों में से सिर्फ 1 में जीत मिल पा रही है। 17वें सीजन में टीम के लिए विराट कोहली का बल्ला खूब गरज रहा है लेकिन इसके बावजूद टीम को जीत नहीं मिल पा रही है।

मयंक का रफ्तार है कमाल
आईपीएल 2024 में युवा सनसनी मयंक अग्रवाल ने अपनी रफ्तार से सबको खूब प्रभावित किया है। लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए खेलने वाले मयंक ने 156.7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली है। मयंकी की यह गेंद आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे तेज गेंद है।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई बेहाल
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का बुरा हाल हो रखा है। इस सीजन में टीम को 8 में से सिर्फ 3 मैचों में जीत मिल पाई है। वहीं खुद हार्दिक का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है। वह गेंदबाजी में 4 विकेट और बैटिंग सिर्फ 151 रन ही बना पाए हैं।

केकेआर के पैसे हुए बर्बाद
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रिकॉर्ड 24.75 करोड़ में बिके मिचेल स्टार्क केकेआर के लिए बुरी तरह से फेल हुए हैं। इस सीजन में स्टार्क केकेआर के लिए कुल 7 मैचों में मैदान पर उतरे जिसमें उन्हें सिर्फ 6 विकेट मिले हैं। इस दौरान वह काफी महंगे भी रहे। स्टार्क ने 11.48 के इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं।

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...