18.7 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलवो 3 कारण! क्यों BCCI ने राहुल द्रविड़ को कोच बनाकर लिया...

वो 3 कारण! क्यों BCCI ने राहुल द्रविड़ को कोच बनाकर लिया सही फैसला, दूर नहीं ICC ट्रॉफी!

Published on

नई दिल्ली:

राहुल द्रविड़ अब एक बार फिर भारतीय टीम के हेड कोच बन गए हैं। बता दें कि उनका कॉन्ट्रैक्ट वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होने के साथ-साथ खत्म हो गया था। उसके बाद अटकले लगाई जा रही थी कि वीवीएस लक्ष्मण टीम के अगले कोच होंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में हम आज आपको बताएंगे उन 3 कारणों के बारे में कि क्यों राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंड करना भारतीय टीम के लिए फायदेमंद है।

2 साल से टीम के साथ जुड़े हुए हैं
2021 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद से राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के साथ बतौर हेड कोच जुड़े हुए हैं। ऐसे में वह अपने खिलाड़ी और अपनी टीम को बखूबी समझते हैं। ऐसे में अगर कोई इस समय नया कॉच जॉइन करता तो उन्हें टीम को समझने में ही कम से कम 6 महीने लग जाते।

​भारतीय टीम का माहौल
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन सातवें आसमान पर रहा। वह 10 में से 10 मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंचे थे। टीम इंडिया के इस शानदार प्रदर्शन के पीछे ड्रेसिंग रूम के माहौल का बहुत बड़ा हाथ था। पूरी टीम में जबरदस्त दोस्ती और युनिटी देखने को मिली थी। इसमें राहुल द्रविड़ और कोचिंग स्टाफ का बहुत बड़ा हाथ था। ऐसे में किसी और कोच के अंडर यह माहौल बनना मुश्किल हो सकता है, जोकि टीम के हित में सही नहीं होगा।

वर्ल्ड कप से 6 महीने पहले कोच बदलने की गलती से बची बीसीसीआई
लगभग अब से 6 महीने में वेस्टइंडीज और यूएसए में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होने वाला है, जिसके लिए भारतीय टीम ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। वहीं राहुल द्रविड़ टीम को समझते हैं और अपने खिलाड़ियों को जानते हैं। उन्होंने इस बार भी भारत को तकरीबन विश्व विजेता बना दिया था। अगर बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप के 6 महीने पहले अपना कोच बदल देती तो मुसीबत में पड़ सकती थी। भारत आगमी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...