22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeखेलतीन बल्लेबाज अंपायर्स कॉल के शिकार, बॉलिंग के समय भी गलत फैसले,...

तीन बल्लेबाज अंपायर्स कॉल के शिकार, बॉलिंग के समय भी गलत फैसले, भारत के खिलाफ ये कैसी साजिश?

Published on

रांची

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मुश्किल स्थिति में है। पहली पारी में इंग्लैंड ने 353 रन बना दिए थे। जवाब में भारतीय टीम का स्कोर 7 विकेट पर 219 रन है। रोहित शर्मा की टीम पहली पारी में अभी भी 134 रन पीछे है। बल्लेबाजी के लिए पिच काफी मुश्किल है। ऐसे में चौथी पारी में रन बनाना आसान नहीं होने वाला है। लेकिन भारतीय टीम को मुश्किल स्थिति में पहुंचने के जिम्मेदार काफी हद तक अंपायर भी हैं।

भारत के खिलाफ अंपायर्स कॉल
रांची टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम के अभी तक 7 विकेट गिरे हैं। इसमें तीन बल्लेबाज अंपायर्स कॉल की वजह से पवेलियन लौटे। शुभमन गिल एलबीडब्ल्यू हुए थे। अंपायर ने उन्हें आउट किया। रिप्ले में इम्पैक्ट अंपायर्स कॉल था। रिव्यू तो बच गया लेकिन गिल आउट हो गए। इसके बाद रजत पाटीदार और फिर रविचंद्रन अश्विन भी अंपायर्स कॉल की वजह से आउट हुए। मैच में ऑस्ट्रेलिया के रोड टकर और श्रीलंका के कुमार धर्मसेना मैदानी अंपायर हैं।

बॉलिंग के समय तीन फैसले खिलाफ
गेंदबाजी के समय भी भारतीय टीम के खिलाफ तीन फैसले गए। इसके अलावा एक बार अंपायर्स कॉल की वजह से बेन डकेट बच गए। फिर ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो को भी अंपायर ने आउट नहीं दिया था। भारत की डीआरएस की वजह से विकेट मिला। वहां भी अंपायर्स कॉल हुआ तो दोनों बच जाते। इसके बाद जब ओली रोबिंसन 8 रन पर थे तो अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया। भारत के पास डीआरएस नहीं बचा था। रोबिंसन ने 58 रन बनाकर इंग्लैंड को 350 के पार पहुंचने में मदद की।

डीआरएस बर्बाद होने के लिए अंपायर जिम्मेदार
भारतीय टीम के तीन डीआरएस 60वें ओवर तक ही खत्म हो गए। इसकी बड़ी वजह भी खराब अंपायरिंग रही। बार-बार गलत फैसले मिलने की वजह से भारतीय टीम को डीआरएस लेना पड़ रहा था। यही वजह रही कि भारतीय टीम के तीनों डीआरएस खत्म हो गए। इसी वजह से टीम इंडिया रोबिंसन का विकेट शुरुआत में नहीं ले पाई।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...