8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेल6 की जगह फेंकी 9 गेंद, आउट करने के बावजूद नहीं मिला...

6 की जगह फेंकी 9 गेंद, आउट करने के बावजूद नहीं मिला विकेट, एक ओवर में लुटा दिए 17 रन

Published on

नवी मुंबई

वीमेंस प्रीमियर लीग 2003 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार रात आरसीबी की सोफिया डिवाइन ने ऐसा ओवर फेंका, जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। एक्शन और ड्रामे से भरपूर इस ओवर में वो सबकुछ हुआ, जो किसी भी मैच को दिलचस्प बनाने के लिए काफी होता है। दूसरी पारी के दूसरे ओवर में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन गेंदबाजी करने लिए आई, जिसमें उन्होंने छह की जगह नौ गेंदें फेंकी और मैथ्यूज एलिस के साथ उनकी जबरदस्त टक्कर देखने को मिली।

कुछ ऐसा था दूसरा ओवर
0, 2, 2NB, WD, 6, 4, 0, NB, 1

आरसीबी की यह आठ मैचों में छठी हार थी। मुंबई इंडियंस के लिए एमिलिया केर ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लेने के बाद बल्ले से 27 गेंद में 31 रन की नाबाद पारी में चार चौके जड़े। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए पूजा वस्त्राकर (19) के साथ 47 रन की साझेदारी कर मुंबई को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। लक्ष्य का पीछा करते हुए हीली मैथ्यूज (17 गेंद में 24 रन) और यास्तिका भाटिया (26 गेंद में 30 रन) ने 53 रन की साझेदारी कर मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाई। लगातार दो मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस को टॉप में फिनिश करने के लिए धमाकेदार जीत की जरूरत थी, जो नहीं आ पाई।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...