9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeखेलतिलक वर्मा का नाबाद शतक, भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया...

तिलक वर्मा का नाबाद शतक, भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा टी-20 स्कोर

Published on

सेंचुरियन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में तूफानी बैटिंग करते हुए तिलक वर्मा ने 51 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। टी20 क्रिकेट में तिलक वर्मा का यह पहला शतक है। अपनी इस शतकीय पारी में तिलक वर्मा ने 8 चौके और 6 छक्के भी लगाए। इससे पहले तिलक वर्मा ने सिर्फ 32 गेंद में अपना पचासा पूरा किया था। 22 साल के तिलकर वर्मा टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए शतक ठोकने वाले यंगेस्ट प्लेयर भी बने हैं। तिलक वर्मा ने 22 साल 5 दिन की उम्र में यह कारनामा किया।

तिलक ने एंडिले सिंपाला के खिलाफ 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया था। टीम इंडिया के लिए पारी में तिलक वर्मा नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे। मैच में टॉस हारने के बाद टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी, लेकिन तिलक वर्मा ने अपनी दमदार बैटिंग से भारतीय टीम के रन गति को कभी भी रुकने नहीं दिया।

107 रन बनाकर नाबाद रहे तिलक वर्मा
तिलक वर्मा टीम इंडिया के लिए आखिर तक नाबाद रहते हुए 107 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में तिलक ने 56 गेंद का सामना करते हुए 8 चौके और 7 छक्के भी लगाए। उनकी इस दमदार पारी के कारण के कारण ही टीम इंडिया 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही है। टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस तरह मैच में अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 220 रन की जरूरत है।

साउथ अफ्रीका ने जीता था मैच में टॉस
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसाल लिया था। ओवर की दूसरी गेंद पर दब मार्को येनसन ने संजू सैमसन को बोल्ड किया तो ऐसा लगा कि टीम इंडिया मुश्किल मुश्किल फंस जाएगी, लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर ने तबाही मचाकर रख दी।

इस दौरान पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रहे अभिषेक शर्मा ने 24 गेंद में तूफानी फिफ्टी लगाकर साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की हालत खराब करके रख दी। हालांकि, अभिषेक शर्मा की पारी 50 रन से आगे नहीं बढ़ पाई, लेकिन तिलक वर्मा ने इसके बाद चार्ज लिया और अंत तक नाबाद रहते हुए टीम के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाया।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...