11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeखेलटिम डेविड ने रोहित को दिया बर्थडे गिफ्ट, वानखेड़े स्टेडियम पर पहली...

टिम डेविड ने रोहित को दिया बर्थडे गिफ्ट, वानखेड़े स्टेडियम पर पहली बार चेज हुआ 200+ का टारगेट

Published on

मुंबई

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सांस थामने वाले मुकाबले में जीत हासिल कर ली है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोहित शर्मा के बर्थडे के दिन मुंबई ने 6 विकेट से जीत हासिल की। यशस्वी जायसवाल के पहले शतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट पर 212 रन बनाये। जायसवाल ने 62 गेंद में 16 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 124 रन की पारी खेली। वहीं मुंबई के खिलाफ इस सत्र में किसी टीम ने तीसरी बार 200 से अधिक रन बनाये हैं। मुंबई को आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे। टिम डेविड ने पहली 3 गेंदों पर 3 छक्के मारकर टीम को जीत दिला दी। वानखेड़े स्टेडियम पर पहली बार 200+ का स्कोर चेज हुआ है।

यशस्वी जायसवाल के इस सीजन में सबसे बड़ी पारी खेलने के साथ ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राजस्थान के बाकी बल्लेबाज हालांकि टिककर नहीं खेल सके लेकिन जायसवाल ने रनगति को बनाये रखा। उन्होंने जोस बटलर (18) के साथ पहले विकेट के लिये 72 रन जोड़े। बटलर ने आठवीं गेंद पर खाता खोला जबकि जायसवाल ने शुरूआती ओवरों में कैमरन ग्रीन और जोफ्रा आर्चर को छक्के जड़े। उन्होंने मेरेडिथ के एक ओवर में चार चौके लगाकर रॉयल्स को पांच ओवर में 50 रन के पार पहुंचाया।

पावरप्ले के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 65 रन था। बेल्जियम में कोहनी के आपरेशन के बाद लौटे आर्चर ने शुरूआत में करीब 150 की रफ्तार से गेंद डाली। पहले स्पेल में हालांकि उन्होंने दो ओवर में 21 रन दे डाले। स्पिनर पीयूष चावला ने पहले ओवर में प्रभावी गेंदबाजी की और दूसरे ओवर में बटलर का विकेट लिया। राजस्थान के कप्तान संजू सैमन 14 रन बनाकर अरशद खान का शिकार हुए। अरशद ने तीन ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट लिये।

21 साल के जायसवाल ने 11वें ओवर में चावला को चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। चावला ने देवदत्त पडिक्क्ल के रूप में दूसरा विकेट लिया। मैच शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने आईपीएल के 1000वें मैच के उपलक्ष्य में दोनों कप्तानों रोहित शर्मा और संजू सैमसन को स्मृति चिन्ह दिये। इसके अलावा राजस्थान के मुख्य कोच कुमार संगकारा और मुंबई इंडियंस के आइकन सचिन तेंदुलकर को भी स्मृति चिन्ह दिये गए। अप्रैल 2013 में मुंबई के कप्तान बने रोहित का यह 150वां मैच था।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...