9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेल'...तो वड़ा पाव खाते', जब क्राइस्टचर्च में भारतीय खिलाड़ियों को याद आया...

‘…तो वड़ा पाव खाते’, जब क्राइस्टचर्च में भारतीय खिलाड़ियों को याद आया मुंबई

Published on

क्राइस्टचर्च,

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला कल (30 नवंबर) खेल जाएगा. यह मैच क्राइस्टचर्च में मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे शुरू होगा. पहला मैच जीतकर न्यूजीलैंड टीम सीरीज में 1-0 से आगे है. दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.

ऐसे में शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम तीसरा मैच जीतकर सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. यदि तीसरा मैच भी बारिश के कारण धुलता है, तो न्यूजीलैंड को फायदा होगा और वह सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमा लेगी.

ट्रेन की सवारी के लिए निकले श्रेयस-शार्दुल
इस मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और धवन क्राइस्टचर्च घूमने के लिए निकले. शार्दुल और श्रेयस एक मॉल में पहुंचे और फिर शहर घूमने के इरादे से ट्रेन (ट्राम) की सवारी के लिए निकल लिए. स्टेशन पर ट्रेन में बैठने से पहले दोनों एक रेस्टोरेंट में जाते हैं. यहां शार्दुल कहते हैं, ‘तुझे पता नहीं याद है कि नहीं, लेकिन जब भी मुंबई में ट्रेन के लिए जब भी रुकते थे, तब बड़ा पाव या सेंडविच ऑर्डर करते थे. आज न्यूजीलैंड में कॉफी ऑर्डर करेंगे.’

धवन की बीच वीडियो में होती है एंट्री
यहां से शार्दुल और श्रेयस कॉफी लेकर ट्रेन में बैठ जाते हैं. ट्रेन में बैठकर शार्दुल मुंबई लोकल ट्रेन में होने वाली अनाउंसमेंट की नकल करते हैं कि अगला स्टेशन चर्च गेट. इतने में वहां शिखर धवन आ जाते हैं. तब शार्दुल ने धवन से पूछा कि ट्रेन या सफर का कोई किस्सा याद है क्या? तब धवन अंडर-19 के दौरान बेंगलुरु तक के सफर का वाकया सुनाते हैं.

तीनों ने नदी किनारे के व्यू को किया एंजॉय
धवन कहते हैं कि भारत में ऐसे घूमना मुमकिन नहीं (बतौर सेलेब्रेटी) है. इतना कहकर धवन बचपन का गाना ‘ओ रेल गाड़ी, ओ रेल गाड़ी’ गाने लगते हैं. यहां से फिर तीनों किसी नदी किनारे बैठते हैं और वहां शार्दुल माइक धवन को दे देते हैं. तब धवन दोनों प्लेयर श्रेयस और शार्दुल की तारीफ करते हुए कहा, ‘दोनों तगड़े प्लेयर हैं और मेरी उनके साथ शुभकामनाएं हैं. हम नदी किनारे के सुंदर व्यू का मजा ले रहे हैं. इसी के साथ अलविदा कहेंगे.’

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...