11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलत्रिपुरा सीएम ने प्रोटोकॉल तोड़कर खुद ड्राइव की कार, अर्जेंटीना की जीत...

त्रिपुरा सीएम ने प्रोटोकॉल तोड़कर खुद ड्राइव की कार, अर्जेंटीना की जीत का मनाया जश्न

Published on

अगरतला

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने प्रोटोकॉल तोड़कर फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना की जीत का जश्न मनाया। सीएम माणिक साहा रविवार रात खुद कार ड्राइव करके अगरतला के नॉर्थ गेट एरिया में पहुंचे और फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल का आनंद लिया। इस दौरान सीएम के साथ कोई सुरक्षागार्ड मौजूद नहीं था। नॉर्थ गेट में बड़ी संख्या में अर्जेंटीना टीम के समर्थक मैच देखने जुटे थे। सीएम को अपने साथ देखकर सारे युवक हैरान रह गए।

मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ इस दौरान बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री अगरतला के नॉर्थ गेट पहुंचे जहां बड़ी संख्या में फुटबॉल फैंस बड़ी सी स्क्रीन पर रोमांचक मुकाबला देख रहे थे। सीएम ने कहा, ‘राज्य के युवाओं में फुटबॉल को लेकर काफी उत्साह है। अगर उन्हें उचित प्लैटफॉर्म मिले तो वे जरूर चमकेंगे। वर्तमान राज्य सरकार इस दिशा में काम करेगी।’

अर्जेंटीना को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने चैंपियन टीम अर्जेंटीना को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। माणिक साहा ने ट्वीट किया, ‘क्या गेम था। अर्जेंटीना को इस शानदार जीत के लिए बधाई। अगरतला के उत्साही युवाओं को जॉइन किया। फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल देखा और अर्जेंटीना की ऐतिहासिक जीत के गवाह बने।’

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...