5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeखेलटीम के माहौल से परेशान होकर डिएंड्रा डॉटिन ने क्रिकेट से लिया...

टीम के माहौल से परेशान होकर डिएंड्रा डॉटिन ने क्रिकेट से लिया संन्यास, टी20 में लाग चुकी हैं सबसे तेज शतक

Published on

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने कहा कि वह टीम की मौजूदा कल्चर और माहौल में अपना करियर आगे जारी नहीं रख सकती। महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाली 31 साल की डॉटिन ने ट्विटर पर अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘अपने क्रिकेट करियर के दौरान मेरे सामने कई ऐसी बाधाएं आई, जिन्हें मुझे दूर करना पड़ा। लेकिन टीम का वर्तमान माहौल मेरे जुनून को बढ़ाने और उसे जीवंत बनाए रखने के अनुकूल नहीं है।’

डिएंड्रा डॉटिन साल 2010 के टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 38 गेंदों में यह शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी। सफेद गेंद क्रिकेट में डिएंड्रा दुनिया सबसे खतरना महिला क्रिकेटरों में एक मानी जाती हैं। बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी विरोधी टीम के लिए घातक साबित हुई हैं।

डॉटिन ने कहा, ‘बड़े दुख लेकिन किसी तरह के अफसोस के बिना मुझे यह अहसास हुआ कि मैं अब टीम संस्कृति और उसके माहौल का पालन करने में सक्षम नहीं हूं क्योंकि इससे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की मेरी क्षमता पर प्रभाव पड़ रहा है।’

डॉटिन ने हालांकि यह संकेत नहीं दिए कि उन्होंने बारबाडोस की तरफ से भी संन्यास ले लिया है या नहीं। वह अभी कॉमनवेल्थ गेम्स में बारबाडोस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह विश्व भर में घरेलू क्रिकेट में खेलती रहेंगी। डॉटिन वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी है।

उन्होंने 2008 में डेब्यू करने के बाद 124 टी20 इंटरनेशनल और 143 वनडे मैच खेले। उन्होंने 30.54 की औसत से 3727 वनडे रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक शामिल हैं। उनके नाम पर टी20 इंटरनेशनल में 2697 रन दर्ज हैं। इस प्रारूप में उन्होंने दो शतक लगाए हैं।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...