11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलतुषार देशपांडे की जादुई गेंदों ने किया बेयरस्टो और रूसो का काम-तमाम,...

तुषार देशपांडे की जादुई गेंदों ने किया बेयरस्टो और रूसो का काम-तमाम, क्लीन बोल्ड कर लूट ली महफिल

Published on

धर्मशाला

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 53वां मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट ऐसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने अपनी गेंदबाजी से सबको काफी ज्यादा प्रभावित किया। खासकर उन्होंने पंजाब किंग्स के दो सूरमा बल्लेबाजों को एक ही ओवर में बोल्ड कर महफिल लूट ली।

देशपांडे ने एक ही ओवर में बेयरस्टो और रूसो को किया बोल्ड
दरअसल, पंजाब किंग्स की पारी का दूसरा ओवर चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से तुषार देशपांडे डाल रहे थे। उन्होंने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर पहले जॉनी बेयरस्टो को अपनी लाइन लेंथ से बीट कर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर भी यही खेल किया। उन्होंने राइली रूसो को गुड लेंथ पर गेंद डालकर पूरी तरह से बीट कर क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने एक ही ओवर में पंजाब के दोनों धाकड़ बल्लेबाजों को डग आउट का रास्ता दिखा दिया।

चेन्नई ने दिया था 168 रन का टारगेट
टॉस गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 167 रन बनाए और पंजाब के सामने 168 रन का टारगेट रखा था।चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सर्वाधिक 43 रन रविंद्र जडेजा ने बनाए। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 32 तो डेरिल मिचेल ने 30 रन बनाए। वहीं पंजाब किंग्स की तरफ से हर्षल पटेल और राहुल चहर ने 3-3 विकेट लिए। वहीं अर्शदीप सिंह ने 2 तो सैम करन ने 1 विकेट लिया।

चेन्नई ने इतने रन से जीता मैच
168 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स 9 विकेट पर 20 ओवर में 139 रन ही बना पाई और 28 रन से मैच हार गई। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 30 रन प्रभसिमरण सिंह ने बनाए। इसके अलावा शशांक सिंह ने 27 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट रविंद्र जडेजा ने लिए। वहीं तुषार देशपांडे और सिमरजीत सिंह ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर के खाते में भी 1-1 विकेट आया।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...