7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलनौसिखिया टीम से हारी दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज, वर्ल्ड कप से...

नौसिखिया टीम से हारी दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज, वर्ल्ड कप से बाहर होना तय!

Published on

हरारे

वेस्टइंडीज ने पहले दोनों वनडे वर्ल्ड कप को अपने नाम किए थे। तीसरे में भी टीम फाइनल में पहुंची थी। लेकिन अब 2023 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खेलने की उम्मीद नहीं के बराबर है। वर्ल्ड कप 2023 क्वालिफायर के ग्रुप मुकाबले में जिम्बाब्वे से हारने के बाद वेस्टइंडीज को नीदरलैंड्स से भी हार मिली है। वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 374 रन बनाए। नीदरलैंड्स ने भी 374 रन बना दिए। इसके बाद सुपर ओवर में नीदरलैंड्स ने 30 रन बनाए। वेस्टइंडीज की टीम दो विकेट खोकर 8 रन ही बना पाई।

क्यों वेस्टइंडीज का वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल?
इस मैच को हारने के बाद भी वेस्टइंडीज ने सुपर-6 के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। लेकिन टीम वहां जीरो पॉइंट के साथ पहुंची है। क्योंकि उसने अपने ग्रुप से सुपर-6 में पहुंचने वाली जिम्बाब्वे या नीदरलैंड्स में किसी पर जीत हासिल नहीं की। वहीं जिम्बाब्वे के 4 पॉइंट हैं। दूसरे ग्रुप से श्रीलंका, स्कॉटलैंड और ओमान पहुंची है। सुपर-6 में टॉप-2 पर रहने वाली टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाई करेगी।

अगर वेस्टइंडीज इन तीनों को हरा देती है तो भी 6 पॉइंट ही होंगे। वहीं जिम्बाब्वे एक मैच जीतकर 6 पॉइंट तक पहुंच जाएगी। जिम्बाब्वे का रन रेट भी बेहतर है। इसके साथ ही श्रीलंका और स्कॉटलैंड में एक टीम 6 पॉइंट के साथ सुपर सिक्स में पहुंचेगी। अगर जिम्बाब्वे सुपर सिक्स में दो मैच जीत जाती है तो वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप 2023 में नहीं खेल पाएगी।

लोगन वैन बीक रहे नीदरलैंड्स के हीरो
नीदरलैंड्स के लिए जीत के हीरो लोगन वैन बीक रहे। सुपर ओवर में उन्होंने जेसन होल्डर के खिलाफ 3 छक्के और 3 चौके मारकर 30 रन बना दिए। यहां से वेस्टइंडीज की हार पक्की हो गई। नीदलैंड्स के लिए उन्होंने ही सुपर ओवर में बॉलिंग भी की। 8 रन देकर वैन वीक ने दोनों बल्लेबाजों को आउट कर दिया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। मुकाबले के अंत में आकर उन्होंने 14 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली थी।

मुकाबले में क्या-क्या हुआ?
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 374 रन बनाए। मध्यक्रम में निकोलस पूरन ने 65 गेंदों पर 104 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 6 छक्के शामिल थे। ब्रैंडन किंग ने 76 और जॉनसन चार्ल्स ने 54 रनों की पारी खेली। अंत में 25 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड्स 9 विकेट खोकर 374 रन बना दिए। तेजा निदामनुरु ने 76 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली। स्कॉट एडवर्ड्स ने 67 रन बनाए।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...