23.9 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeखेलUAE करेगा एशिया कप की मेजबानी, पहले श्रीलंका में होना था टूर्नामेंट

UAE करेगा एशिया कप की मेजबानी, पहले श्रीलंका में होना था टूर्नामेंट

Published on

मुंबई

चंद माह बाद श्रीलंका में होने वाला एशिया कप अब यूएई शिफ्ट हो चुका है। बीसीसीआई के मुखिया सौरव गांगुली ने गुरुवार को एपेक्स काउंसिल की मीटिंग के बाद यह जानकारी दी। दादा की माने तो यूएई एकमात्र ऐसी जगह है, जहां टूर्नामेंट के दौरान बारिश का खतरा नहीं होगा। एशिया कप 2022 (टी-20) का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच होना है।

श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को एशियाई क्रिकेट परिषद (एससीसी) को सूचित किया था कि देश में आर्थिक और राजनीतिक संकट के चलते बोर्ड एशिया कप टी-20 के आगामी चरण की मेजबानी करने की स्थिति में नहीं होगा। श्रीलंका क्रिकेट ने मौजूदा संकट के कारण हाल में लंका प्रीमियर लीग के तीसरे चरण को भी स्थगित कर दिया था।

एशिया कप का पिछला आयोजन 2018 में हुआ था। उसी भी यूएई ने ही होस्ट किया था। तब कुल 6 टीम ने भाग लिया था। भारत और बांग्लादेश फाइनल में भिड़े थे। बांग्लादेश पर मिली 3 विकेट की खिताबी जीत में शिखर धवन मैन ऑफ द मैच रहे थे। 1984 में हुए पहले एडिशन से लेकर अबतक भारत ही टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रही है, जिसने 7 बार ट्रॉफी उठाई है। पहले यह टूर्नामेंट 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाता था, लेकिन 2016 में पहली बार टी-20 स्टाइल में खेला गया।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...