19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलउमरान-सिराज भी जाएंगे ऑस्ट्रेलिया! बुमराह के इंजर्ड होते ही भारतीय स्क्वॉड में...

उमरान-सिराज भी जाएंगे ऑस्ट्रेलिया! बुमराह के इंजर्ड होते ही भारतीय स्क्वॉड में भारी फेरबदल

Published on

नई दिल्ली

अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय स्क्वॉड में सस्पेंस बरकरार है। बीसीसीआई अब भी जसप्रीत बुमराह को बैक इंजरी से उबरने के चमत्कारिक इंतजार में है। इस बीच खबर आ रही है कि टीम में दो एस्क्ट्रा पेसर बतौर बैकअप और नेट बॉलर शामिल कर लिए गए हैं। हैदराबाद के मोहम्मद सिराज और जम्मू कश्मीर के तूफानी पेसर उमरान मलिक 6 अक्टूबर को भारतीय दल के साथ पर्थ के लिए उड़ान भरेंगे। जहां टीम करीब हफ्ते भर ट्रेनिंग करेगी फिर 17 अक्टूबर को ब्रिसबेन में पहला वार्म-अप मैच खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स्टार ने अपने सूत्रों के हवाले से ये खबर बताई है। फिलहाल बीसीसीआई की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। वैसे भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने तो अबतक बुमराह के वर्ल्ड कप जाने पर भी कोई अपडेट नहीं दिया है। वैसे शुक्रवार की सुबह मोहम्मद सिराज को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज में टीम में शामिल करने की घोषणा की थी। बोर्ड के सचिव जय शाह ने बताया था कि, टबैक इंजरी से जूझ रहे बुमराह की जगह बचे दो मुकाबलों में सिराज खेंलेगे। फिलहाल जसप्रीत बुमराह मेडिकल टीम की देखरेख में इंजरी से उबरने में लगे हैं।’

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या जसप्रीत बुमराह 6 अक्टूबर को पर्थ के लिए उड़ान भरने और ऑस्ट्रेलिया में अपनी रिकवरी जारी रखेंगे या फिर उन्हें यहीं बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिपोर्ट करने के लिए कहा जाएगा।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...