9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलबदकिस्मत तरीके से रन आउट, गेंदबाजी में सिर्फ एक ओवर, अक्षर पटेल...

बदकिस्मत तरीके से रन आउट, गेंदबाजी में सिर्फ एक ओवर, अक्षर पटेल के साथ सब ठीक है?

Published on

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी-20 में रविवार रात भारत को तीन विकेट से शिकस्त देकर चार मैच की श्रृंखला में 1-1 से बराबर कर ली। भारत को छह विकेट पर 124 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 19 ओवर में सात विकेट पर लक्ष्य हासिल किया। मैच में भारत की ओर से भले ही हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, लेकिन अक्षर पटेल की बैटिंग सबसे बेहतर रही।

अनलकी रन आउट
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सिर्फ दो ओवर के भीतर ही अपने दोनों ओपनर गंवा दिए थे। पावरप्ले तक कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आउट हो गए। यहां से अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर पीटर के खिलाफ चौका लगाया, जिससे पहली बार टीम का रनरेट छह के पार हुआ था। वह हालांकि 12वें ओवर में बदकिस्मत तरीके से रन आउट हो गए। हार्दिक पंड्या के बल्ले से निकली गेंद पीटर के हाथों से छूते हुए दूसरे छोर पर विकेटों से टकरा गई और अक्षर क्रीज से बाहर थे। उन्होंने 21 गेंद में चार चौके की मदद से 27 रन बनाए।

लगातार दो मैच से सिर्फ एक ओवर
बल्लेबाजी में धांसू खेल के बाद अक्षर पटेल से गेंदबाजी में भी शानदार खेल की उम्मीद थी, लेकिन उम्मीद के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में उन्होंने सिर्फ एक ही ओवर फेंका। अक्षर पटेल जिस स्तर के गेंदबाज हैं, उनसे सिर्फ एक ओवर फेंकवाना समझ से परे हैं। सूर्यकुमार यादव भले ही नए कप्तान हो, लेकिन उनकी क्रिकेटिंग नॉलेज में किसी को कोई शक भी नहीं है। ऐसे में लगता है कि अक्षर किसी फिटनेस समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पा रहे।

1-1 से बराबरी पर खड़ी टी-20 सीरीज
दक्षिण अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 41 गेंद में नाबाद 47 जबकि गेराल्ड कोएट्जी ने आखिरी ओवरों में नौ गेंद में नाबाद 19 रन की आक्रामक पारी खेली। दोनों ने 20 गेंद में 42 रन की अटूट साझेदारी से टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 17 रन देकर पांच विकेट चटकाए। सीरीज का अगला मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...