8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलउर्वशी रौतेला की मां ने ऋषभ पंत के लिए किया ऐसा पोस्ट,...

उर्वशी रौतेला की मां ने ऋषभ पंत के लिए किया ऐसा पोस्ट, यूजर्स ने खदेड़ लिया

Published on

इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार, 30 दिसंबर को एक भयानक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। ऋषभ के एक्सीडेंट के बाद पूरा देश उनके सलामती की दुआ मांग रहा है। ऋषभ को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी बिना क्रिकेटर का नाम लिए उनके लिए एक पोस्ट किया था। अब उनकी मां मीरा रौतेला ने ऋषभ के जल्दी ठीक हो जाने की दुआ मांगी है। इतना ही नहीं मीरा रौतेला ने फैंस से भी क्रिकेटर के लिए प्रार्थना करने की अपील की, जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गईं। दरअसल, मीरा का यह सोशल मीडिया पोस्ट पंत के फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें यह कहते हुए तसल्ली देना शुरू कर दिया है कि मीरा के दामाद जी जल्दी ठीक हो जाएंगे।

उर्वशी की मां ने की प्रार्थना
उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर क्रिकेटर ऋषभ पंत की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सोशल मीडिया की अफ़वाह एक तरफ और आप का स्वस्थ हो के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करना दूसरी तरफ। सिद्धबलिबाबा आप पर विशेष कृपा करे। आप सभी लोग भी प्रार्थना करे। गॉड ब्लेस यू ऋषभ पंत।’

यूजर बोले- ‘दामाद जी ठीक हो जाएंगे…’
उर्वशी की मां के पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट में लिखा, दामाद जी जल्दी ठीक हो जाएंगे, आप टेंशन मत लो। वहीं दूसरे ने लिखा, दामाद जी लिखना भूल गई हैं आप। तीसरे यूजर ने कॉमेंट में लिखा, ‘अब ऋषभ भाई ठीक हो जाएगा, आखिर सास ने भी दुआ मांगी है।’

भड़के फैंस का रिएक्शन
एक तरफ जहां फैंस उर्वशी की मां के पोस्ट पर उन्हें तसल्ली दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ फैंस को यह पोस्ट रास नहीं आई। एक यूजर ने लिखा, ‘उर्वशी आप ओरिजिनल आईडी से आओ।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘बेटी तो बेटी अब मां भी शुरू हो गई।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...