9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलस्टेडियम में मैच देखने आए विकास कोहली ने पहनी थी 21200000 रुपए...

स्टेडियम में मैच देखने आए विकास कोहली ने पहनी थी 21200000 रुपए की घड़ी, स्वैग में विराट से कम नहीं

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली अपने शानदार खेल के साथ-साथ दमदार फिटनेस और लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। क्रिकेट मैदान पर हो या बाहर उनका स्वैग देखते ही बनता है। सिर्फ विराट कोहली ही नहीं, उनके भाई विकास कोहली भी स्टाइल के मामले में कुछ कम नहीं हैं। ऐसा ही कुछ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में देखने को मिला। विकास कोहली इस मैच को देखने के लिए दुबई पहुंचे थे।

इस दौरान वे अपनी भाभी अनुष्का शर्मा के पास में बैठे थे। सफेद रंग की ड्रेस के साथ और काले चश्मे में वह खूब जच रहे थे, लेकिन विकास कोहली को जिस चीज के लिए सबसे ज्यादा नोटिस किया गया वह उनकी घड़ी थी। विराट कोहली ने अपनी कलाई पर एक खूबसूरत घड़ी पहन रखी थी, जिसकी कीमत भारतीय करेंसी में करोड़ों में बताई जा रही है।

क्या है विकास कोहली के घड़ी की खासियत
विराट कोहली के भाई विकास ने कलाई में जो घड़ी बांधी थी उसका नाम पाटेक फिलिप नॉटिलस है। यह एक स्विस कंपनी है जो लग्जरी घड़ियां बनाती है। इस घड़ी को बनाने में गोल्ड और प्लैटिनम जैसे महंगे मेटल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इस घड़ी की डायल में डायमंड का भी इस्तेमाल किया जाता है जो सूरज की रोशनी पड़ते ही अपना रंग बदल लेती है। यही कारण है कि इन घड़ियों की कीमत करोड़ों में है।

वहीं विकास कोहली ने जो घड़ी पहनी थी उसकी कीमत की बात करें तो वह 2 लाख 45 हजार अमेरिकी डॉलर की बताई जा रही है जो भारतीय करेंसी में करीब 21200000 रुपए है। सिर्फ घड़ी ही नहीं, विकास कोहली को स्टाइलिश कपड़े और जूते पहनने का भी शौक है। यही कारण है कि उन्हें स्वैग में भाई विराट कोहली से कम नहीं माना जाता है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...