25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेलभारत के खिलाफ छक्के जड़ने वाले PAK क्रिकेटर का गांव बाढ़ में...

भारत के खिलाफ छक्के जड़ने वाले PAK क्रिकेटर का गांव बाढ़ में डूबा

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान की टीम इस वक्त एशिया कप खेल रही है, 28 अगस्त को उसे भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी. एशिया कप दुबई में हो रहा है, लेकिन अगर पाकिस्तान की बात करें तो वहां इस वक्त कुदरत की तबाही देखने को मिल रही है. पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में बाढ़ आई हुई है और यहां गांवों का बुरा हाल है. पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहनवाज़ दहानी जिन्होंने भारत के खिलाफ मैच खेला था, उनके गांव का भी बुरा हाल है. पूरा गांव पानी में डूब गया है और कई दिनों से यहां पर बिजली नहीं है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, स्टार क्रिकेटर के गांव का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है.

शाहनवाज़ दहानी पाकिस्तान के सिंध इलाके के लरकाना से आते हैं, उनके गांव का नाम खावर खान दहानी है. उनके गांव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो पाकिस्तानी मीडिया में भी छपी हैं. शाहनवाज़ खुद पाकिस्तानी सरकार से अपील कर चुके हैं कि उनके गांव में मदद पहुंचाई जाए. उन्होंने पिछले हफ्ते ही ट्वीट कर लिखा था कि सिंध, बलूचिस्तान और पंजाब के इलाकों में बाढ़ की वजह से बुरा हाल है, ऐसे में पाकिस्तान की सरकार और अन्य संगठनों को यहां पर मदद पहुंचानी चाहिए.

भारत के खिलाफ मैच खेले थे शाहनवाज़
28 अगस्त को दुबई में भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ, जिसमें शाहनवाज़ दहानी ने बेहतर खेल दिखाया. उन्होंने अंत में आकर लगातार छक्के भी जड़े थे, जब पाकिस्तानी टीम मुश्किल में थी. तब शाहनवाज़ ने 6 बॉल में 16 रन बना डाले, जिसमें 2 लंबे छक्के भी शामिल थे. हालांकि, बॉलिंग में वह कुछ खास नहीं कर पाए. अपने चार ओवर में उन्होंने 29 रन दिए और एक भी विकेट नहीं लिया.

भारत ने पाकिस्तान को इस मैच में पांच विकेट से मात दी थी. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 147 का स्कोर बनाया था, जवाब में भारत ने आखिरी ओवर में जाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने मैच विनिंग 33 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...