12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलविनोद कांबली बनेंगे टीम इंडिया के नए सेलेक्टर? रेस में चौंकाने वाले नाम

विनोद कांबली बनेंगे टीम इंडिया के नए सेलेक्टर? रेस में चौंकाने वाले नाम

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया का अगला चीफ सेलेक्टर कौन होगा? टी-20 वर्ल्ड कप के बाद जब बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति को हटाया, उसके बाद से ही यह सवाल हर क्रिकेट फैन के मन में है. नई चयन समिति में शामिल होने के लिए आवेदन देने की डेडलाइन 28 नवंबर को खत्म हो गई, कुछ ऐसे बड़े नाम सामने आए हैं जो चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह, सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सीनियर चयनकर्ताओं के पद के लिए आवेदन किया है, जिन्हें भारत के लिए 20 से अधिक टेस्ट खेलने का अनुभव है.

यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने आवेदन किया है या नहीं. माना जा रहा है कि अगरकर अगर आवेदन करते हैं तो उनका चयन समिति का अध्यक्ष बनना तय है. मुंबई की सीनियर टीम की चयन समिति के मौजूदा प्रमुख सलिल अंकोला, पूर्व विकेटकीपर समीर दिघे और पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने मुंबई से आवेदन किया है.

इन बड़े नामों ने अलग-अलग ज़ोन से किया आवेदन
नई चयन समिति के लिए आवेदन की आखिरी तारीख सोमवार को शाम छह बजे तक थी. समझा जाता है कि 50 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है. इनमें से सर्वाधिक टेस्ट मनिंदर सिंह (35 टेस्ट) और दास (21 टेस्ट) ने खेले हैं.

मनिंदर ने 2021 में भी आवेदन किया था और इंटरव्यू राउंड में क्वालिफाई करने के बावजूद उनका चयन नहीं हुआ था. उत्तर क्षेत्र से मनिंदर, अतुल वासन, निखिल चोपड़ा, अजय रात्रा और रीतिंदर सिंह सोढ़ी ने आवेदन किया है. पूर्वी क्षेत्र से दास, प्रभंजन मलिक, रश्मि रंजन परीदा, शुभमय दास और सौराशीष लाहिड़ी ने आवेदन किया है. अगर मध्य क्षेत्र की बात करें तो यहां से अमय खुरासिया और ज्ञानेंद्र पांडे ने आवेदन किया है.

चीफ सेलेक्टर बनने के लिए क्या जरूरी
• कोई भी खिलाड़ी जिसने 7 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हों.
• 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों.
• 10 वनडे या 20 लिस्ट-ए मैच खेले हों.
• 5 साल से पहले क्रिकेट से रिटायर हो चुका हो.
• बीसीसीआई की किसी कमेटी का सदस्य ना हो और अगले 5 साल तक सेवाएं दे सके.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...