10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलविराट ने एक लाइन में खत्म कर दी बहस, स्ट्राइक रेट पर...

विराट ने एक लाइन में खत्म कर दी बहस, स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वालों को लग जाएगी मिर्ची

Published on

धर्मशाला:

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 58वें मैच में विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली। विराट सिर्फ 8 रन से अपना शतक चूक गए। अपनी इस पारी में विराट ने 47 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने 6 छक्के और 7 चौके भी शामिल था। इस दौरान विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 195.74 का रहा। धर्मशाला में खेले गए इस ताबड़तोड़ पारी के बाद विराट कोहली ने मुरली कार्तिक से अपनी बल्लेबाजी को लेकर बात की।

विराट कोहली से उनकी बैटिंग के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘मैं बस अपना स्ट्राइक रेट ठीक करने की कोशिश कर रहा था।’ विराट कोहली की इस बात सुनकर मुरली कार्तिक भी हंस पड़े। बता दें कि पिछले कुछ से समय विराट कोहली के बैटिंग को लेकर खूब चर्चा हो रही है। कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी बैटिंग स्टाइल पर सवाल उठाए।

विराट कोहली ने दिया था आलोचकों को करारा जवाब
विराट कोहली आईपीएल के 17 वें सीजन में 600 से अधिक रन बना चुके हैं। उनके नाम एक शतक भी है, लेकिन उसके बावजूद उनके खेल की आलोचना हुई है। ऐसे में विराट कोहली ने भी आलोचकों को जवाब देते हुए खूब फटकार लगाई थी। विराट ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 44 गेंद में 70 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद कहा था कि, ‘मैं 15 साल से खेल रहा हूं। मेरे लिए सिर्फ टीम की जीत मायने रखती है। लोगों को जो मन में आता है वो बोल देते हैं। मेरे स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाते हैं और यह भी कहते हैं कि मैं स्पिनर्स को अच्छे से नहीं खेल पाता हूं।’

सुनील गावस्कर ने निकाला था अपना गुस्सा
विराट कोहली ने आलोचकों से जो कहा उसका वीडियो क्लिप ब्रॉडकास्टर ने खूब चलाया था। इस पर सुनील गावस्कर ने भी विराट कोहली पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ऐसे में पंजाब के खिलाफ अपनी पारी के बाद जिस तरह से विराट कोहली ने हंसते हुए स्ट्राइक रेट पर अपनी बात रखी उससे यह साफ है कि उन्होंने बिना किसी का लिए एक बार फिर आलोचकों पर निशाना साधा।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...