6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने रोहित-गिल को दिया श्रेय, 45वें वनडे शतक के बाद...

विराट कोहली ने रोहित-गिल को दिया श्रेय, 45वें वनडे शतक के बाद फिटनेस पर बोली बड़ी बात

Published on

गुवाहाटी

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेल रही है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन विराट कोहली महफिल लूट गए। टी20 सीरीज में आराम करने वाले विराट कोहली ने 113 रनों की पारी खेली। यह उनकी वनडे में लगातार दूसरी सेंचुरी है।

शतकीय पारी पर क्या बोली कोहली
विराट कोहली ने शतक लगाने के बाद कहा कि सलामी बल्लेबाजों की वजह से उन्हें इस पारी में फायदा मिला। विराट कोहली ने कहा- मुझे थोड़ा ब्रेक मिला है और इस मैच से पहले कुछ अभ्यास सत्र हिस्सा लिया। उस बांग्लादेश दौरे के बाद तरोताजा था। मैं होम सीजन शुरू होने को लेकर उत्साहित था। सलामी बल्लेबाजों ने मुझे मैच में आने और मैंने अपने स्ट्राइक रेट को नियंत्रण में रखने में मदद की। मैं खुश था कि मैं गति बनाए रखने में सक्षम था और हम 370 तक पहुंचने में सफल रहे।

दो जीवनदान मिले
विराट कोहली को इस पारी के दौरान दो जीवनदान मिले। दोनों 50 से 90 रनों के बीच में थे। विराट ने जीवनदान मिलने पर कहा, ‘भाग्य एक बड़ी भूमिका निभाता है, आपको ऐसे में भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए। मैं शुक्रगुजार हूं कि मैंने उस किस्मत का भरपूर फायदा उठाया जो मुझे मिली। मैंने टीम को 350 के बजाय 20 रन अतिरिक्त दिलाने में मदद की।’

डाइट का पूरा रखते हैं ध्यान
विराट कोहली 34 साल के हो चुके हैं लेकिन उनकी फिटनेस में कोई कमीन नहीं आई है। विराट ने इसपर कहा कि इसका पूरा ध्यान रखते हैं कि क्या खाते हैं। उन्होंने कहा- मैं इस बात से काफी वाकिफ हूं कि मैं क्या खाता हूं, इस उम्र में डाइट सबसे महत्वपूर्ण चीज है। यह मुझे सेप में रखता है। इससे मुझे टीम के लिए अपना 100 प्रतिशत देने में मदद मिलती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...