12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने नाथन लियोन का कैच पकड़ते ही बना डाला बड़ा...

विराट कोहली ने नाथन लियोन का कैच पकड़ते ही बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, पूरा किया कैच का तिहरा शतक

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अपने बल्ले से एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाने वाले बल्लेबाज कोहली ने बतौर फील्डर भी अपने नाम एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया। चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने नाथन लियोन का कैच पकड़ते ही कमाल कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में विराट कोहली ने आर अश्विन की गेंद पर नाथन लियोन का कैच पकड़ा। लियोन उस वक्त 96 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 34 रन बना लिए थे। इस कैच को पकड़ते ही विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 300 कैच पूरे किए। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 109 कैच पकड़े हैं जबकि वनडे में उन्होंने 141 जबकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 50 कैच लिए हैं। विराट कोहली भारत के दूसरे ऐसे फील्डर बने जिन्होंने इंटरनेशनल मैचों में 300 कैच पकड़े हैं।

विराट कोहली से पहले भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले 300 कैच लेने का कमाल पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ कर चुके हैं। राहुल द्रविड़ ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के 509 मैचों में 334 कैच पकड़े थे और एक मैच में उन्होंने सर्वाधिक चार कैच लिए थे। विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने अब तक 494 मैचों में 300 कैच लिए हैं और एक मैच में उन्होंने सर्वाधिक तीन कैच लेने का कमाल किया है। वर्ल्ड क्रिकेट में 300 कैच लेने वाले कोहली सातवें फील्डर बनें।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड महेला जयवर्धने के नाम पर दर्ज है जिन्होंने अपने करियर में 662 मैचों में 440 कैच लिए थे तो वहीं 560 मैचों में 364 कैच लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे नंबर पर हैं। रॉस टेलर ने 450 मैचों में 351 कैच लिए हैं और वो तीसरे स्थान पर हैं। राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में 509 मैचों में 334 कैच लेकर पांचवें स्थान पर हैं जबकि जैक कैलिस 519 मैचों में 338 कैच लेकर तीसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली इस मामले में फिलहाल सातवें स्थान पर हैं।

इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप 7 फील्डर
महेला जयवर्धने- 662 मैच- 440 कैच
रिकी पोंटिंग- 560 मैच- 364 कैच
रॉस टेलर- 450 मैच- 351 कैच
जैक कैलिस- 519 मैच- 338 विकेट
राहुल द्रविड़- 509 मैच- 334 विकेट
स्टीफन फ्लेमिंग- 396 मैच- 306 विकेट
विराट कोहली- 494 मैच- 300 विकेट

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...