12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeखेलशतक से चूके विराट कोहली तो निराशा में डूबे गौतम गंंभीर, केएल...

शतक से चूके विराट कोहली तो निराशा में डूबे गौतम गंंभीर, केएल राहुल का भी कुछ ऐसा ही हाल

Published on

दुबई

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी मुकाबले में पहुंच गई है। लगातार तीसरी बार भारत ने फाइनल में जगह बनाई है। 2013 में चैंपियन बनने के बाद 2017 में भारत को पाकिस्तान के हार मिली थी। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर ली है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारत को 4 विकेट से जीत मिली। बल्ले से विराट भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे।

शतक से चूके विराट कोहली
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। तीसरे नंबर पर उतरे विराट ने पारी संभाली। शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा भी जल्दी आउट हो गए थे। दो विकेट गिरने के बाद विराट ने श्रेयस अय्यर के साथ पारी आगे बढ़ाई। इस दौरान उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। अय्यर के आउट होने के बाद अक्षर पटेल और फिर केएल राहुल ने विराट का साथ निभाया।

विराट कोहली आसानी से शतक की तरफ बढ़ रहे थे। लेकिन 43वें ओवर में एडम जम्पा का शिकार बन गए। विराट ने लॉन्ग ऑन पर फील्डर होने के बाद भी गेंद को उड़ाकर खेला। वह सीधे ड्वार्शुइस के हाथों में चली गई। विराट कोहली ने 98 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली। इस पारी में 5 चौके शामिल थे। यानी उन्होंने 64 रन विकेट के बीच में भागकर बनाए।

गौतम गभीर हो गए निराश
विराट कोहली को पास टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक लगाने का मौका था। जब वह आउट हुए तो भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी निराश हो गए। उनका रिएक्शन देखने लायक था। गंभीर के साथ दूसरे छोर पर बैटिंग कर रहे केएल राहुल भी निराशा में डूब गए। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का भी कुछ ऐसा ही हाल था। 49वें ओवर में केएल राहुल ने छक्के के साथ मैच फिनिश किया। पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 264 रन बनाए थे।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...