12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeखेलखराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को आई अपने 'कप्तान' धोनी...

खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को आई अपने ‘कप्तान’ धोनी की याद, भावुक हो गए

Published on

नई दिल्ली

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हुए भावुक हो गए। पूर्व भारतीय कप्तान ने कप्तानों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए खास मैसेज लिखा है। कोहली ने उस समय को याद किया जब वह धोनी के साथ उपकप्तान थे। कोहली की माने तो एमएसडी का डिप्टी होना उनके करियर का सबसे रोमांचक दौर था और यह उनके दिल में एक ‘विशेष’ जगह होगी।

एक महीने का ब्रेक लेने के बाद यहां एशिया कप के लिए टीम में वापसी कर रहे कोहली ने ट्वीट किया ‘धोनी का भरोसेमंद डिप्टी बनना मेरे करियर का सबसे सुखद और रोमांचक दौर था। हमारी साझेदारी हमेशा मेरे लिए खास रहेगी। 7 प्लस 18 (हार्ट साइन)।’

33 साल के कोहली, 2014 में टेस्ट कप्तान के रूप में पदभार संभालने से पहले सभी प्रारूपों में धोनी के लंबे समय तक डिप्टी थे। कोहली 2017 में तीनों प्रारूपों में कप्तान बने। कोहली ने जर्सी नंबरों का विशेष उल्लेख ‘7’ और ‘18’ के रूप में ‘25’ के साथ किया, जिस दिन 25 अगस्त को उन्होंने भावनात्मक संदेश लिखा था।

ट्वीट के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर साझा की वह मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 टी-20 विश्व कप मैच की थी, जहां कोहली ने 51 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाकर मेजबान टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले के साथ करेगा। अगर कोहली इस मैच में खेलते हैं तो यह उनका 100वां टी-20 इंटरनेशनल भी होगा।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...