13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
HomeखेलT20I में फिर कमबैक करेंगे विराट कोहली, रिटायरमेंट वापस लेने के लिए...

T20I में फिर कमबैक करेंगे विराट कोहली, रिटायरमेंट वापस लेने के लिए रखी ये खास शर्त!

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले साल आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि, विराट ने टेस्ट और वनडे में खेलना जारी रखा है। हाल ही में विराट कोहली ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में धूम मचाई थी। वहीं अब वह इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। विराट कोहली शनिवार को अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ जुड़ गए।

टीम के साथ जुड़ते ही विराट ने आरसीबी के एक इवेंट में हिस्सा लिया और उन्होंने अपने करियर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया। इस इवेंट में विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी वापसी को लेकर भी जानकारी दी। दरअसल विराट कोहली से टी20 इंटरनेशनल में कमबैक को लेकर एक सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने एक मजेदार जवाब किया।

क्या टी20 इंटरनेशनल में वापसी करेंगे विराट
विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में वापसी के लिए एक खास शर्त रखी। विराट ने कहा, ‘वह इस फॉर्मेट में वापसी नहीं करेंगे, लेकिन ओलंपिक में टीम इंडिया अगर फाइनल में पहुंचती है तो वह गोल्ड मेडल मैच के लिए खेलेंगे और फिर घर वापस आ जाएंगे।’ हालांकि, इसकी उम्मीद काफी कम है कि विराट कोहली इस फॉर्मेट में कमबैक करें।

टेस्ट और वनडे से संन्यास पर क्या कहा
टी20 में वापसी के साथ ही विराट कोहली ने टेस्ट और वनडे से रिटायरमेंट को लेकर भी बताया। विराट कोहली से उनके रिटायरमेंट के बाद का प्लान पूछा गया। इसके लेकर उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वह अगले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं दिखे। इसके अलावा फ्यूचर प्लान के बारे में बात करते हुए विराट कोहली ने कहा कि, ‘उन्हें पता कि रिटायरमेंट के बाद वह क्या करेंगे? हो सकता है कि मैं खूब ट्रैवलिंग करूं।’

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...