11 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलविराट कोहली का आईपीएल में लगातार दूसरा शतक, गुजरात के खिलाफ मचाया...

विराट कोहली का आईपीएल में लगातार दूसरा शतक, गुजरात के खिलाफ मचाया धमाल

Published on

बैंगलोर

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने बैट टू बैक दूसरा शतक जड़ा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 61 गेंद में 101 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में पारी में विराट ने 13 चौके 1 छक्का भी लगाया। विराट कोहली ने अपने पिछले मैच में भी सनराइजर्स के खिलाफ बेहतरीन शतक जड़ा था। वहीं आईपीएल करियर में उनका यह सातवां शतक भी है।

आईपीएल में विराट कोहली से अधिक शतक और किसी और खिलाड़ी ने नहीं लगाया है। विराट से अधिक सिर्फ क्रिस गेल ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में 6 शतक लगाए हैं। वहीं इस लीग में कोहली सिर्फ तीसरे ऐसे खिलाड़ी भी बने हैं जिन्होंने लगातार दो शतकीय पारी खेली है। विराट से पहले ऐसा शिखर धवन और जोस बटलर ने कर के दिखाया था।

विराट के 16वें सीजन में 600 रन भी हुए पूरे
आईपीएल में 7वां शतक लगाने के अलावा विराट कोहली ने एक सीजन में 600 रन के आंकड़े को भी पार कर लिया है। विराट कोहली ने आईपीएल के इतिहास में ऐसा तीसरी बार किया है जब उन्होंने एक सीजन में अपनी टीम के लिए 600 या इससे अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले कोहली ने साल 2013 और 2016 में भी ऐसा किया था। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ केएल राहुल हैं जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में चार बार 600 या इससे अधिक बनाने का कारनामा किया है।

आरसीबी के लिए करो या मरो का मैच
आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी के लिए यह करो या मरो का मैच है। आरसीबी को ना सिर्फ इस मैच में जीत हासिल करनी है बल्कि बेहतर रन रेट के साथ उनसे गुजरात को हराना भी है, तभी वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है। क्योंकि मुंबई इंडियंस भी प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में बनी हुई है। मुंबई ने अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स को हराकर 16 अंक हासिल किए हैं। हालांकि रन रेट के मामले में वह आरसीबी से फिर भी काफी पीछे है।

वहीं आरसीबी की टीम ने गुजरात के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए विराट कोहली की शतकीय पारी से 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन का स्कोर खड़ा किया है। ऐसे में अब आरसीबी की कोशिश होगी कि वह कम से कम स्कोर पर गुजरात को समेटकर अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाए।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...