21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeखेलविराट की फिफ्टी, राहुल का तूफान, 5 कारण जिससे सेमीफाइनल में भारत...

विराट की फिफ्टी, राहुल का तूफान, 5 कारण जिससे सेमीफाइनल में भारत के आगे कंगारुओं ने मानी हार

Published on

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से पीट दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी एंट्री मार ली है। सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने 11 गेंद रहते ही मुकाबले को अपने नाम कर लिया। ऐसे में आइए जानते हैं सेमीफाइनल मैच में जीत के ये 5 कारण।

शतक से चूक पर भी हीरो बने विराट कोहली
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के सबसे बड़े हीरो विराट कोहली रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट बेशक अपने शतक से चूक गए, लेकिन उनकी 84 रनों की पारी ने भारतीय टीम की जीत को पुख्ता कर दिया।

श्रेयस अय्यर ने 45 गेंद में बनाए 45 रन
सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के एक्स फैक्टर श्रेयस अय्यर रहे। श्रेयस अय्यर ने 45 गेंद में 45 रनों की दमदार पारी खेली। शुरुआत के दो विकेट गिरने के बाद अय्यर ने जिस तरह से टीम इंडिया की पारी संभाला वह जीत जीत के लिए नीव का काम किया।

केएल राहुल अंतिम ओवरों में बने टीम की दीवार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया की जीत के लिए केएल राहुल एक दीवार के तौर पर खड़े रहे। विराट कोहली के आउट होने के बाद कंगारु टीम के पास मौका था कि वह वापसी करें, लेकिन राहुल ने एक छोर पर विकेट को बचाते हुए ऑस्ट्रेलिया की प्लानिंग पर पानी फेर दिया।

हार्दिक पंड्या का रहा शानदार कैमियो
भारतीय टीम की इस जीत में टीम इंडिया के लिए हार्दिक पंड्या ने शानदार कैमियो किया। हार्दिक ने आखिरी ओवरों में टीम इंडिया के लिए 3 सिक्स और 1 फोर के साथ 24 गेंद में 28 रनों की तूफानी खेल कर ऑस्ट्रेलिया को मैच में पूरी तरह से बाहर कर दिया।

मोहम्मद शमी ने बॉलिंग में किया कमाल
टीम इंडिया के लिए इस सेमीफाइनल मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी अपना कमाल दिखाया। शमी ने भारतीय टीम के लिए चोटिल होने के बावजूद 10 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने सिर्फ 48 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...