10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलबल्लेबाजों के लिए काल बने वानिंदु हसरंगा, 3 मैच में लिए 16...

बल्लेबाजों के लिए काल बने वानिंदु हसरंगा, 3 मैच में लिए 16 विकेट, बना दिया विश्व रिकॉर्ड

Published on

बुलावायो

आईसीसी वनडे विश्व कप के क्वालीफायर में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा अपना कहर बरपा रहे हैं। हसरंगा ने आयरलैंड खिलाफ मुकाबले में भी पांच विकेट हासिल किए। हसरंगा ने लगातार तीसरे मैच में विकटों का पंजा खोला। आयरलैंड से पहले उन्होंने ओमान के खिलाफ 13 रन देकर 6 विकेट लिए थे। वहीं यूएई के खिलाफ उन्होंने 24 रन खर्च कर 5 विकेट लिए जबकि आयरलैंड के खिलाफ हसरंगा ने 10 ओवर में 79 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।

इसके साथ ही हसरंगा के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। हसरंगा वनडे क्रिकेट में लगातार तीन मैचों में पांच विकेट लेने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बन गए हैं। हालांकि उनसे पहले यह कारनामा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस चुके हैं। वकार ने साल 1990 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन वनडे मैचों में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

श्रीलंका ने 133 रन से जीता मैच
आयरलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में श्रीलंका को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। श्रीलंकाई टीम ने भी इसका पूरा फायदा उठाया और दिमुथ करुणारत्ने की धमाकेदार बैटिंग से 325 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। करुणारत्ने ने 103 गेंद में 103 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके लगाए।

करुणारत्ने के अलावा सदीरा समरविक्रमा ने 86 गेंद में 82 रन बनाए। वहीं धनंजय डिसिल्वा 35 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि चरिथ असलंका ने 30 गेंद में 389 रन बनाए।इस दौरान आयरलैंड के लिए गेंदबाजी में मार्क आदिर ने 4 बड़े विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा बैरी मैकार्थी को भी तीन विकेट मिला जबकि ग्रेथ डेनली ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और लगातार अंतराल पर अपना विकेट गंवाती रही। इसके कारण पूरी टीम 31 ओवर में 192 रन के स्कोर पर सिमट गई।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...