7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेल'हम टीम इंडिया से खुश हैं...', श्रीलंका से हारकर कोच द्रविड़ ये...

‘हम टीम इंडिया से खुश हैं…’, श्रीलंका से हारकर कोच द्रविड़ ये क्या बोल गए

Published on

पुणे,

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गंवा दिया है. अब दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं. निर्णायक मैच 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ इस हार से परेशान नहीं हैं. वह स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला विभाग से खुश हैं.  मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला विभाग से खुश है और उन्होंने कहा कि इस समय टीम इस विभाग में काफी मजबूत हैं. द्रविड़ ने यह संकेत दिया कि रवींद्र जडेजा जल्दी ही टीम में होंगे, जिससे स्पिन हरफनमौला विभाग में भारत और मजबूत हो जाएगा.

स्पिन ऑलराउंडर विभाग को मजबूत बताया
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत की 16 रनों से हार के बाद द्रविड़ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारा स्पिन हरफनमौला विभाग इस समय काफी मजबूत है.’ उन्होंने कहा, ‘शाहबाज अहमद भी टीम का हिस्सा थे. वॉशिंगटन सुंदर भी हैं और फिर जडेजा भी आ जाएंगे. हम टीम से खुश हैं.’ अक्षर पटेल ने इस मैच में दो विकेट लेने के साथ 31 गेंदों में 65 रन बनाए. कोच ने कहा कि इससे उनके पास विकल्प बढ़ गए हैं.

उन्होंने कहा, ‘टी20 क्रिकेट में जब भी मौका मिलता है, उसने अच्छा प्रदर्शन किया है. यह अच्छा संकेत है. उसके जैसे खिलाड़ी, सुंदर और जडेजा के आने से हमारे पास विकल्प बढ़ जाएंगे.’

‘मावी ने कप्तान के चेहरे पर मुस्कान ला दी’
कोच ने यह भी कहा कि तेज गेंदबाजी में शिवम मावी के प्रदर्शन से कप्तान हार्दिक पंड्या काफी खुश हैं. मावी ने इस मैच में तेजी से 26 रन भी बनाए. द्रविड़ ने कहा, ‘तेज गेंदबाजी में हम हार्दिक पर काफी निर्भर हैं. हम चाहते हैं कि दूसरे खिलाड़ी भी आगे आएं. मावी की बल्लेबाजी देखकर अच्छा लगा. उसने कप्तान के चेहरे पर मुस्कान ला दी. तेज गेंदबाजों को इस तरह बल्लेबाजी करते देखकर अच्छा लगा.’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...