28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलहम इस्लामिक देश है, शॉर्ट्स पहनकर क्यों खेल रहीं लड़कियां, पाकिस्तानी पत्रकार...

हम इस्लामिक देश है, शॉर्ट्स पहनकर क्यों खेल रहीं लड़कियां, पाकिस्तानी पत्रकार का घटिया सवाल

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तानी महिला फुटबॉल टीम ने नेपाल की राजधानी काठमांडू जाकर यादगार प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी टीम लंबे समय बाद किसी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेल रही थी और सैफ चैंपियनशिप में आठ साल में अपनी पहली जीत दर्ज की। मालदीव के खिलाफ 7 गोल का जश्न पूरे पाकिस्तान में मनाया गया। मगर मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल ने महिला खिलाड़ियों को शर्मसार कर दिया।

पाकिस्तानी रिपोर्टर ने महिला खिलाड़ियों के कपड़ो पर सीधा सवाल उठा दिया। उसने पूछा कि खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेलते समय शॉर्ट्स पहने, लेकिन लेगिंग क्यों नहीं। दरअसल, इस रिपोर्टर का ध्यान टूर्नामेंट कवर करने की बजाय खिलाड़ियों के कपड़ों पर फोकस था। रिपोर्टर ने टीम के मैनेजर और अन्य अधिकारियों से पूछा, ‘जैसा कि आप जानते हैं कि हम इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान हैं, मैं पूछना चाहता हूं कि ये लड़कियां शॉर्ट्स क्यों पहन रही हैं, जबकि लेगिंग नहीं।’

इस वायरल वीडियो से सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। कुछ लोग खिलाड़ियों के समर्थन में आकर रिपोर्टर की सोच को पिछड़ी बताया। कुछ ने तो यहां तक कह डाला कि अगर रिपोर्टर को खिलाड़ियों को शॉर्ट्स में देखने में परेशानी है, तो उन्हें इस प्रोग्राम को कवर नहीं करना चाहिए। राष्ट्रीय टीम के कोच आदिल रिजकी ने इस सवाल से हैरान होकर कहा कि खेलों में ‘सभी को प्रगतिशील होना चाहिए। जहां तक जर्सी का सवाल है, हमने कभी किसी को रोकने की कोशिश नहीं की, यह कुछ ऐसा है जिस पर हमारा कंट्रोल नहीं है।’

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...