15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलअच्छा हुआ यह सवाल पूछा... अर्जुन के शतक क्या बोले पिता सचिन...

अच्छा हुआ यह सवाल पूछा… अर्जुन के शतक क्या बोले पिता सचिन तेंदुलकर

Published on

नई दिल्ली

अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मुकाबले में बुधवार को शतकीय पारी खेली। गोवा के लिए खेलते हुए 23 साल के अर्जुन ने राजस्थान के खिलाफ 120 रन बनाए। अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर ने 1988 में रणजी डेब्यू किया था। सचिन ने भी अपने पहले मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी। मुंबई के लिए मौका नहीं मिलने के बाद अर्जुन ने गोवा के लिए खेलने का फैसला किया। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन के लिए इससे ज्यादा खुशी का पल नहीं हो सकता है।

अर्जुन के शतक पर क्या बोले सचिन
बेटे अर्जुन के शतक पर सचिन तेंदुलकर ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने पिता से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए एक इवेंट में कहा, ‘अच्छा हुआ आपने यह सवाल पूछा। मुझे याद है कि मैंने अपने पिता को किसी से यह कहते हुए सुना था, यह तब की बात है जब मैंने भारत के लिए खेलना शुरू किया था, किसी ने उन्हें ‘सचिन के पिता’ बोलकर बुलाया था।’

सचिन ने आगे बात करते हुए कहा- उन्होंने यह सुना और फिर मेरे पिता के दोस्त ने उससे पूछा ‘तुम्हें कैसा लग रहा है?’ उन्होंने कहा- यह मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है। हर पिता चाहते हैं कि उन्हें अपने बच्चों के काम से पहचाना जाए।’

तुम शतक बना सकते हो
सचिन तेंदुलकर ने यह बात मानी कि उनका बेटा होने की वजह से अर्जुन पर अतिरिक्त दबाव होता है। जब सचिन खेलते थे तो ऐसी स्थिति नहीं थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मैच के पहले दिन के बाद उनकी अर्जुन से क्या बात हुई थी। उस समय अर्जुन क्रीज पर नाबाद थे।

सचिन ने कहा, ‘मैंने उसे शतक के लिए जाने के लिए कहा था। वह 4 नॉट आउट पर बल्लेबाजी कर रहा था, उसे नाइटवॉचमैन के रूप में भेजा गया था। उसने पूछा, ‘आपको क्या लगता है कि एक अच्छा टोटल होगा?’ वे 210/5 थे। मैंने कहा, ‘कम से कम 375 तक पहुंचना ही होगा। उन्होंने कहा, ‘क्या आप पक्के हैं?’ मैंने जवाब दिया, ‘हां।’ इसके साथ ही सचिन ने अर्जुन से कहा कि तुम्हें भरोसा रखना होगा कि तुम शतक बना सकते हो।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...