10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलहारकर भी दिल जीत ले गया वेस्टइंडीज, रोमांचक टी20 में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों...

हारकर भी दिल जीत ले गया वेस्टइंडीज, रोमांचक टी20 में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की हुई बेरहम पिटाई

Published on

एडिलेड

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी शतक से 241 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भी खूब धूम धड़ाका मचाया और 20 ओवर में 207 रन कूट डाले। इस ऑस्ट्रेलिया ने 34 रन से मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने 2-0 से सीरीज पर अपनी अजेय बढ़त भी बना ली, लेकिन कैरेबियाई बल्लेबाजों ने जिस तरह का जवाब ऑस्ट्रेलिया को दिया वह काबिले तारीफ थी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया था। 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के सामने यह एक मुश्किल चुनौती थी। टीम ने शुरुआत काफी तेज तर्रार की, लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट भी गिरते रहे। यही कारण है कि कैरेबियाई टीम पिछड़ गई।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की हुई जमकर कुटाई
लक्ष्य का बचाव करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाजों की भी जमकर कुटाई हुई। खास तौर से जेसन बेहरेनडोर्फ ने अपने चार ओवर के स्पेल में 55 रन खर्च डाले। बेहरेनडोर्फ के ओवर में निकोलस पूरन ने तो लगातार तीन छक्के लगाकर उनकी हालत खराब कर दी थी। इसके अलावा जॉनसन स्पेंसर और एडम जम्पा ने 39-39 रन खर्च किए।

यही कारण है कि वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य के अंतर को काफी कम कर दिया। कैरेबियाई टीम के लिए रोवमैन पॉवेल ने 36 गेंद में 63 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। इसके असावा आंद्रे रसेल ने भी अपना हाथ खोला था। रसेल ने 16 गेंद में 37 कूटे जबकि जेसन होल्डर 16 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं जॉनसन चार्ल्स ने 24 और निकोलस पूरन ने 18 रनों का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने खेली 120 रनों की पारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बैटिंग में कंगारू टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट सिर्फ 14 रन के स्कोर पर गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों ने अपना गियर बदल दिया।

खास तौर से ग्लेन मैक्सवेल ने जिस अंदाज में बैटिंग की वह वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के लिए बिल्कुल भी सही नहीं था। मैक्सवेल ने चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए 55 गेंद में रिकॉर्ड 120 रनों की नाबाद पारी खेली। मैक्सवेल ने इस पारी के साथ रोहित शर्मा के टी20 में 5 शतकों की बराबरी कर ली।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...