17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलक्या नाम है यार... जब फेडरर को नहीं पहचान पाए बाबर आजम,...

क्या नाम है यार… जब फेडरर को नहीं पहचान पाए बाबर आजम, खिसियानी हंसी हंसते रहे

Published on

नई दिल्ली

महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने लेवर कप में अपने करियर का फाइनल मैच खेला। पिछले हफ्ते स्विट्जरलेंड के 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने अपने लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल के साथ मिलकर 23 सितंबर को अपना आखिरी मैच खेला। सोशल मीडिया पर हर किसी ने फेडरर को विदाई दी और इस महान हस्ती के लिए अपने विचार व्यक्त किए। इस लिस्ट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी शामिल थे।

उन्होंने लिखा- महान का व्यक्तित्व। आइकॉनिक। हैप्पी रिटायरमेंट। वाकई में महान हैं आप। इसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। पाकिस्तान के कप्तान के एक पुराने वीडियो को शेयर किया जाने लगा, जिसमें वह रोजर फेडरर को पहचान ही नहीं पाए। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि वह फेडरर का नाम बताने के लिए लंबा संघर्ष करते हैं।

एक चैट शो में वह बड़ी मुश्किल से फेडरर को पहचान पाते हैं। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि जब वह नाम नहीं बता पा रहे होते हैं तो खिसियानी हंसी हंसते। फैंस के लिए यह उससे भी अधिक आश्चर्य वाला था। लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बाबर आजम की मौज लेने लगे।

बता दें कि 41 वर्षीय फेडरर ने राफेल नडाल के साथ टीम बनाने और खेलने के बारे में अपनी भावना का खुलासा किया। स्विस खिलाड़ी ने कहा, ‘यह एक शानदार दिन रहा है। मैंने लोगों से कहा, ‘मैं खुश हूं। मैं दुखी नहीं हूं।’ इसलिए, यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने एक बार और अपने जूते बांधने का आनंद लिया। यह आखिरी बार था। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने इसे बनाया और मैच बहुत अच्छा था। मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता। यह अद्भुत रहा है। निश्चित रूप से एक ही टीम में राफेल नडाल के साथ खेलना और इतने लोगों के बीच यह बेहद खास रहा।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...