12.1 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलपहले ही मैच में ये क्या कर दिया... खाता भी नहीं खोल...

पहले ही मैच में ये क्या कर दिया… खाता भी नहीं खोल पाए रोहित, डरावना रिकॉर्ड आया सामने

Published on

चेन्नई

आईपीएल 2025 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम भिड़ रही हैं। इस मैच में ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा के लिए दिन आज अच्छा नहीं रहा। रोहित के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब उनका भी नाम शामिल हो गया है।

रोहित डक पर लौटे पवेलियन
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच में रोहित शर्मा डक पर आउट हुए। भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच के बाद यह उनका पहला टी20 मैच था। रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार आईपीएल में डक (शून्य) पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा तीन गेंद में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। पिछले साल बारबाडोस में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के बाद यह उनका पहला टी20 मैच था। रोहित का यह आईपीएल में 18वां डक था। इसके चलते अब वे दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल के साथ इस अनचाहे रिकॉर्ड में शामिल हो गए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा डक:
18- रोहित शर्मा
18- ग्लेन मैक्सवेल
18- दिनेश कार्तिक
16- पीयूष चावला
16- सुनील नरेन
15- राशिद खान
15- मनदीप सिंह
14- मनीष पांडे
14- अंबाती रायडू

कई बार हुए जीरो पर आउट
37 साल के रोहित शर्मा अब टी20 में भारतीय बल्लेबाजों में भी सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने 2007 में अपना T20 डेब्यू किया था। अपने 449वें मैच में वे 31वीं बार बिना रन बनाए आउट हुए हैं। उनका विकेट खलील अहमद ने लिया। सिर्फ 4 गेंद खेलने के बाद रोहित को खलील ने आउट कर दिया। आईपीएल में रोहित खलील के खिलाफ 43 गेंदों पर सिर्फ 28 रन बना पाए हैं। वहीं खलील ने उन्हें 3 बार आउट किया है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...