14.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलहसन अली ने जो किया उसके लिए हिम्मत चाहिए, पाकिस्तान के मुंह...

हसन अली ने जो किया उसके लिए हिम्मत चाहिए, पाकिस्तान के मुंह पर यह एक थप्पड़ है

Published on

नई दिल्ली:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। उनकी इस स्टोरी से पाकिस्तान में बवाल में मच सकता है। हालांकि, हसन ने जो किया उसे करने के लिए एक पाकिस्तानी क्रिकेटर के तौर पर उनके हिम्मत की दाद देनी होगी। दरअसल हाल ही में वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे कुछ श्रद्धालुओं को आतंकवादियों ने निर्मम हत्या कर दी थी। हसन अली ने जान गंवाने वाले उन्हीं श्रद्धालुओं के समर्थन में अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की जिसमें लिखा है, ‘ऑल आइस ऑन वैष्णो देवी अटैक।’

बता दें कि जम्मू कश्मीर में आए दिए पाकिस्तान समर्थित आतंकी घटनाएं होती रहती है। इन घटनाओं में अक्सर बेकसूर भारतीय अपनी जान गंवाते रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान कभी इस बात को नहीं मानता है कि जम्मू कश्मीर में जो आतंकी हमले होते हैं उसके पीछे उनकी फौज और आईएसआई का हाथ है। भारत कई मौकों पर इसका सबूत भी दे चुका है।

हसन अली का सोशल मीडिया पोस्ट पाकिस्तान को एक थप्पड़ है
हसन अली ने भारत के समर्थन में जो इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है वह कहीं ना कहीं पाकिस्तान के मुंह पर एक थप्पड़ की तरह है। क्योंकि इससे पहले शायद की किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत में आतंकी हमले का विरोध किया है, लेकिन हसन अली ने ऐसा करने की हिम्मत दिखाई है। हसन अली ने जो किया है उससे हो सकता है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उनको जवाब तलब भी करें, लेकिन हसन अली ने साबित कर दिया कि आतंकवाद से पाकिस्तान की आवाम भी दुखी है।

टी20 विश्व कप में नहीं मिली है हसन को जगह
हसन अली फिलहाल आईसीसी टी20 विश्व कप खेलने गई पाकिस्तानी टीम के सदस्य नहीं है। हसन अली को पाकिस्तानी टीम के साथ आयरलैंड दौरे पर जरूर साथ लेकिन, टी20 विश्व कप की टीम में उनकी जगह नहीं बन पाई।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...