9.7 C
London
Sunday, June 8, 2025
Homeखेलविराट-अनुष्का के नवजात बेटे अकाय (Akaay) के नाम का क्या है अर्थ?

विराट-अनुष्का के नवजात बेटे अकाय (Akaay) के नाम का क्या है अर्थ?

Published on

सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट के किंग माने जाने वाले विराट कोहली के घर बेबी बॉय हुआ है। जी, हां विराट दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। इस बेटे का नाम इस सुपर कपल ने ‘अकाय’ रखा है। जैसे ही विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, लोग इस शब्द का अर्थ ढूंढने लगे।

विराट कोहली के बेटे का नाम है अकाय
जैसे ही विराट-अनुष्का ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपने फैंस को ये गुड न्यूज दी और अपने बेटे के नाम को जाहिर किया, कपल को बधाइयों का तांता लग गया। साथ ही बेटे के यूनिक नाम को लेकर भी फैंस में उत्सुकता देखी जा रही है। लोग गूगल पर उनके बेटे “अकाय” के नाम का अर्थ सर्च कर रहे हैं। हमने भी इस नाम का अर्थ जानने की कोशिश की।

“अकाय” मूलत: सस्कृत का शब्द है जो कि एक विशेषण के तौर पर इस्तेमाल होता है। अकाय का अर्थ होता है जिसका कोई निर्धारित आकार ना हो अर्थात वो निराकार हो। हिंदू धर्म में भगवान शिव को निराकार माना गया है। जिनका कोई आकार नहीं है, जो निराकार हैं। माना जा रहा है कि भगवान शिव पर ही विराट कोहली और अनुष्का ने बेटे का नाम रखा है। हालांकि दूसरी ओर, इस शब्द के अर्थ को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है- पूर्ण चंद्रमा के निकट या पूर्ण चंद्रमा की रोशनी, या पूर्ण चंद्रमा (पूर्णिमा के दिन पूरा चंद्रमा होता है)।

बेटी का नाम वामिका रखा था
उल्लेखनीय है कि विरुष्का ने बेटी का नाम वामिका रखा है। उनका जन्म 11 जनवरी, 2021 को हुआ था। वामिका देवी दुर्गा का ही एक नाम। इस नाम का मतलब भगवान शिव और पार्वती का मिलाजुला स्वरूप भी माना जाता है। वामिका को लेकर विराट कोहली काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर भी नहीं शेयर की है और अक्सर पपराजी से भी फोटो नहीं लेने का निवेदन करते देखे गए। यहां बता दें कि विराट ने बेटे के जन्म से पहले ही इंग्लैंड के साथ चल रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। उनके उपलब्ध ना होने को लेकर अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही थी।

15 फरवरी को हुआ अकाय का जन्मविराट कोहली ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है कि 15 फरवरी को उनके छोटे बेटे अकाय का जन्म हुआ था। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘भरपूर खुशी के साथ हम आपको बताना चाहते हैं कि 15 फरवरी को, हमारे बेबी बॉय अकाय ने इस दुनिया में जन्म लिया है, जो वामिका के छोटे भाई हैं। हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।’

Views: 0

Latest articles

Aaj Ka Panchang: ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी और त्रयोदशी का संगम रवि प्रदोष व्रत का ख़ास दिन

Aaj Ka Panchang: आज, 8 जून 2025, ज्येष्ठ मास का सत्ताईसवाँ दिन है। आज...

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में ‘मौसम का दोहरा मिज़ाज’ कहीं झुलसाने वाली गर्मी कहीं अचानक बारिश का दौर

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश का मौसम मई 2025 के आख़िरी हफ़्तों में और जून...

Monsoon 2025 भारत में ‘जल्दी’ पहुँची बारिश मौसम में आया बड़ा बदलाव

Monsoon 2025: भारत में इस समय मॉनसून 2025 का असर साफ़ दिख रहा है।...

MP Corona Case:मध्य प्रदेश में फिर लौट रहा कोरोना का ख़तरा सक्रिय मामलों में तेज़ी

MP Corona Case:मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर रफ़्तार पकड़ता दिख...

More like this