12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलओलिंपिक के लिए ये कैसी तैयारी! भारत के टेबल टेनिस टीम में...

ओलिंपिक के लिए ये कैसी तैयारी! भारत के टेबल टेनिस टीम में खिलाड़ियों से ज्यादा सपोर्टिंग स्टाफ

Published on

नई दिल्ली

जर्मनी के सारब्रकेन में पेरिस ओलिंपिक की तैयारियों में जुटी भारतीय टेबल टेनिस टीम में खिलाड़ियों से ज्यादा संख्या सहयोगी स्टाफ की है। ओलिंपिक से पहले तीसरी बार भारत के मुख्य कोच के तौर पर लौटे इटली के मास्सिमो कोंस्टेंटिनी के साथ नेशनल कोच के तौर पर पूर्व खिलाड़ी सौरव चक्रवर्ती हैं। इसके अलावा सरकार ने टीम के साथ जाने के लिए चार निजी कोचों को मंजूरी दी है चूंकि महिला टीम की तीनों सदस्य निजी कोच ले जाना चाहती हैं।

नौ सदस्यीय सहयोगी स्टाफ में दो मालिशिये और एक फिजियो भी हैं जबकि छह खिलाड़ी (तीन महिला और तीन पुरूष) टीम में हैं। स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ अपने निजी कोच लेकर जाएंगी। तीन सदस्यीय पुरूष टीम में भारत के ध्वजवाहक अचंता शरत कमल के साथ उनके कोच क्रिस पेइफेर होंगे। हरमीत देसाई ओर मानव ठक्कर भी टीम में हैं।

पहली महिला-पुरुष एक साथ ओलिंपिक में लेंगी हिस्सा
कोंस्टेंटिनी ने सारब्रकेन से कहा, ‘निजी कोच टीम मैकेनिज्म का हिस्सा हैं। उनके अपने सुझाव होंगे और मेरे अपने। मैं उनकी सुनूंगा और वे मेरी लेकिन अंतिम फैसला मेरा होगा। मुझे इसमें कोई खामी नजर नहीं आती।’ वैसे निजी कोचों को प्रतिस्पर्धा स्थल पर जाने की अनुमति नहीं होगी और न ही वे खेलगांव में रह सकेंगे।

तोक्यो ओलिंपिक 2021 में भारतीय टेबल टेनिस टीम विवाद में घिर गई थी जब मनिका ने राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप राय से मदद लेने से इनकार कर दिया और बाद में उन पर मैच फिक्सिंग का आरोप भी लगाया। पेरिस ओलिंपिक से पहले सभी निजी कोच पिछले सप्ताह टीम के साथ सारब्रकेन रवाना हो गए। टीम 21 जुलाई को पेरिस के लिए रवाना होगी। ऐसे में इतने बड़े सपोर्टिंग स्टाफ के साथ ओलिंपिक में हिस्सा ले रही टेबल टेनिस टीम से उम्मीद होगी कि वह भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतकर आएं।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...