6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeखेलचैम्प‍ियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान नहीं खेला तो क्या होगा? ICC ले सकती...

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान नहीं खेला तो क्या होगा? ICC ले सकती है ये बड़ा एक्शन

Published on

नई दिल्ली ,

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में जाने को लेकर भारत ने इनकार कर दिया है. ऐसे में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि यह टूर्नामेंट प‍िछले साल हुए एश‍िया कप की तहत ‘हाइब्र‍िड मॉडल’ हो सकता है. वहीं एक और संभावना है कि इस टूर्नामेंट से पाकिस्तान भी हट सकता है. ऐसी संभावना कुछ मीडिया रिपोर्टों में जताई गई है.

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी को लेकर एक और अपडेट सामने आया है. एक पीसीबी सूत्र ने कहा, मैं आपको बता सकता हूं कि पीसीबी ने आईसीसी को एक पत्र भेजा है, जिसमें स्पष्टीकरण मांगा गया है. जो आगामी चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की यात्रा करने से भारत के इनकार पर भेजा गया है.’

वहीं ‘डॉन’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के लिए भारत के पाकिस्तान जाने से इनकार करने पर पाकिस्तान सरकार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आ सकती है. वह अपने क्रिकेट बोर्ड से टूर्नामेंट से हटने के लिए कह सकती है.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को पत्र लिखकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के इस निर्णय के बारे में सूचित किया है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी, जो 19 फरवरी से 9 मार्च, 2025 तक खेला जाना है.

अगर पाकिस्तान ने चैम्प‍ियंस ट्रॉफी से पैर पीछे किए तो…
अगर पाकिस्तान 2025 में चैम्प‍ियंस ट्रॉफी नहीं खेलने का फैसला करता है तो ICC उस पर प्रतिबंध लगा सकती है. ICC उनकी जगह किसी दूसरी टीम को शामिल कर सकता है. वहीं भारत के इनकार के कारण पाकिस्तान से टूर्नामेंट के अधिकार छीनने से उसकी आलोचना हो सकती है. इसके अलावा पाकिस्तान के ना खेलने के लिए दंडित करना एक गलत कदम होगा जिसे ICC नहीं उठाना चाहेगी.

दरअसल, डॉन की रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि ऐसे मामले में सरकार जिन विकल्पों पर विचार कर रही है, उनमें से एक विकल्प यह है कि पीसीबी से कहा जाए कि वह सुनिश्चित करे कि पाकिस्तान चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में भाग ना ले. दरअसल, PCB के अध्यक्ष मोहस‍िन नकवी देश की संघीय सरकार में आंतरिक मंत्री भी हैं.

भारत और पाकिस्तान ने 2012 के बाद से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है, लेकिन पिछले साल भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप सहित आईसीसी टूर्नामेंटों में वे एक-दूसरे का सामना करते रहे हैं. उल्लेखनीय है कि पिछले साल पाकिस्तान द्वारा आयोजित एशिया कप को भी हाइब्रिड मॉडल में बदल दिया गया था, क्योंकि भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था. भारत ने तब अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे.

2017 के बाद पहली बार हो रहा है चैम्प‍ियंस ट्रॉफी का आयोजन
चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2017 के बाद ICC कैलेंडर में वापसी कर रही है. इसकेा ‘हाइब्रिड’ मॉडल में बदला जा सकता है, जिसमें भारत अपने सभी मैच किसी दूसरे स्थान पर खेल सकता है, संभवतः UAE में… जबकि टूर्नामेंट का बाकी हिस्सा पाकिस्तान द्वारा आयोजित किया जाएगा. वहीं डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने हाइब्रिड मॉडल की संभावना से इनकार किया है, जो ICC को पूरे टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर स्थानांतरित करने के लिए मजबूर कर सकता है.

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC को तगड़ा झटका! JioHotstar ने वापस लिया हाथ, बोर्ड फंसा गहरे ‘संकट’ में!

आईसीसी (ICC) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी ज़ोरों से शुरू कर दी...