18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलगोल्ड न जीतने पर पूजा रोईं तो पाकिस्तान तक हल्ला मच गया,...

गोल्ड न जीतने पर पूजा रोईं तो पाकिस्तान तक हल्ला मच गया, क्यों होने लगी मोदी की तारीफ

Published on

बर्मिंघम

भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स ने पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन किया। देश के सभी 12 रेसलर को मेडल मिले। महिलाओं के 50 किलो वर्ग में पूजा गहलोत ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टेले एल को कांस्य पदक के मुकाबले में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 12-2 से हराया। पूजा भी गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदारों में शामिल थीं। लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें कनाडा की रेसलर से हार मिली थी।

भावुक हुईं पूजा
ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भी पूजा गहलोत भावुक हो गई थीं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं हार गई। मुझे इसका दुख है। मैं देशवासियों से माफी मांगती हूं। मैं उम्मीद कर रही थी कि यहां राष्ट्रगान बजवाउंगी, लेकिन हार गई। उनका यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
पूजा के इस वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- पूजा, आपका पदक जश्न मनाने के लिए कहता है, माफी के लिए नहीं। आपकी जीवन यात्रा हमें प्रेरित करती है, आपकी सफलता हमें प्रसन्न करती है। आपकी किस्मत में बड़ी चीजें हैं…चमकते रहें!

अपने नेताओं पर फूटा पाकिस्तानियों का गुस्सा
नरेंद्र मोदी के ट्वीट के बाद पाकिस्तान में उनकी जमकर तारीफ हो रही है। इसके साथ ही पाकिस्तानी अपने देश के नेताओं पर गुस्सा निकल रहे हैं। पाकिस्तान के एक पत्रकार ने मोदी के ट्वीट पर लिखा, ‘इस तरह भारत अपने एथलीटों को प्रोजेक्ट करता है। पूजा गहलोत ने कांस्य जीता और दुख व्यक्त किया क्योंकि वह स्वर्ण पदक जीतने में असमर्थ थीं, और पीएम मोदी ने उन्हें जवाब दिया। कभी पाकिस्तान के पीएम या राष्ट्रपति के लिए ऐसा संदेश देखा है? क्या उन्हें यह भी पता है कि पाकिस्तानी एथलीट पदक जीत रहे हैं?’

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...