13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलजब क्रिकेट के भगवान पर लगा था सबसे बड़ा दाग, बॉल टेंपरिंग...

जब क्रिकेट के भगवान पर लगा था सबसे बड़ा दाग, बॉल टेंपरिंग के मामले में हुए थे बैन

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने अपने बल्ले से कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं। सचिन को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। सचिन की गिनती विश्व के सबसे ईमानदार क्रिकेटर्स में की जाती है। उनको कभी-भी मैदान पर चीटिंग या कुछ गलत काम करते नहीं देखा गया है। लेकिन एक मैच के दौरान तेंदुलकर को बेईमान बताकर बैन कर दिया गया था जिसके बाद बवाल मच गया था।

सचिन पर लगा था गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप
दरअसल, 2001 में पोर्ट एलिजाबेथ में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा था। मैच के तीसरे दिन महान सचिन तेंदुलकर गेंदबाजी करने आए। गौरतलब है कि उनकी गेंद अन्य गेंदबाजों से ज्यादा घूमने लगी जिसे देख हर कोई हैरान था। ऐसे में कैमका मेन ने सचिन के हाथ की तरफ कैमरा का फोकस किया। सचिन उसमें सीम को साफ करते हुए दिख रहे थे। इस बात का किसी को अंदाजा नहीं कि उस फुटेज में मैच रेफरी माइक डेनिस को ऐसा क्या दिखा कि उन्होंने सचिन पर गेंद के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा दिया और उन्हें एक मैच के लिए बैन कर दिया। जी हां, सचिन को गेंद के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक मैच के लिए बैन कर दिया गया था। इसके बाद काफी बवाल मचा था।

इस कांड के बाद भड़के सचिन के फैंस
सचिन तेंदुलकर पर बेईमानी का आरोप देख उनके फैंस भड़क गए थे। उन्होंने आईसीसी और मैच रेफरी के विरोध मे प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। बीसीसीआई ने भी अपने खिलाड़ी का पूरा साथ दिया। इस मामले को लेकर बीसीसीआई, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड की आईसीसी से भी तकरार देखने को मिली। लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन और सचिन के खिलाफ कोई ठोस सबूत न मिलने की वजह से आईसीसी को तेंदुलकर पर से बैन हटाना पड़ा। बता दें कि मैच के दौरान ऑन फील्ड अंपायर्स को भी सचिन के गेंदबाजी के दौरान कोई शिकायत नहीं थी।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...