16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलमहाकाल दर्शन के बाद कहां घूम रहे विराट कोहली? लिखा 'ॐ' और...

महाकाल दर्शन के बाद कहां घूम रहे विराट कोहली? लिखा ‘ॐ’ और शेयर की यह खास तस्वीर

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के बाद उज्जैन महाकाल की पूजा के लिए पहुंचे थे। वह और उनकी बॉलीवुड एक्ट्रेस वाइफ अनुष्का शर्मा भी साथ में मौजूद थीं। इस कपल ने महाकाल की पूजा अर्चना की थी। इस मोमेंट के वीडियो और तस्वीरें सामने आई थीं। अब कोहली कहीं घूमने निकले हैं। वहां से उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कुछ ही घंटों में 10 हजार से अधिक रीट्वीट और 1 मिलियन से अधिक बार देखे गए इस तस्वीर में कोहली की गोद में एक डॉग दिख रहा है। डॉग लवर माने जाने वाले कोहली ने तस्वीर के साथ ‘ॐ’ लिखा है। उनकी पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स करने लगे। लोगों को उनका नया रूप पसंद आ रहा है। बता दें कि पिछले एक 3 महीने के अंदर विराट कोहली और उनकी वाइफ मथुरा और उत्तराखंड में आश्रम में विजिट किया था।

दूसरी ओर, भारत को अगला मैच अहमदाबाद में खेलना हे। यह टेस्ट टीम इंडिया के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए काफी अहम है। उसे अगर फाइनल के लिए सीधे क्वॉलिफाइ करना है तो ऑस्ट्रेलिया को किसी भी हाल में हराना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो उसे श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली का बल्ला BGT में अभी तक अपने कद के लिहाज से नहीं चला है। किंग कोहली से भी उम्मीद होगी कि वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक बड़ी पारी खेलकर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दें। विराट कोहली ने टी-20 और वनडे में तो खराब फॉर्म को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन टेस्ट में उन्हें एक बड़ी पारी की उम्मीद है।

Latest articles

भोपाल में मचेगी गणगौर की धूम: 2 अप्रैल से तीन दिवसीय ‘गणगौर महोत्सव-2026’ का आगाज

भोपाल राजधानी में लोक संस्कृति और आस्था का महापर्व 'गणगौर महोत्सव' इस वर्ष बड़े उत्साह...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...