12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलपृथ्वी को किसकी नजर लगी, हफ्ते भर में शतकों की झड़ी, अब...

पृथ्वी को किसकी नजर लगी, हफ्ते भर में शतकों की झड़ी, अब इंजर्ड होकर टूर्नामेंट से ही बाहर

Published on

लंदन

इंग्लैंड में जारी लंदन वन-डे कप में विरोधियों पर कहर बनकर टूट रहे पृथ्वी शॉ को करारा झटका लगा है। दाएं हाथ का यह विस्फोटक बल्लेबाज इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गया। दरअसल, शतकों की झड़ी लगा रहे पृथ्वी अपना घुटना इंजर्ड करवा बैठे। अब इस चोट ने उन्हें प्रतियोगिता के बचे मुकाबलों से बाहर कर कर दिया। खराब फार्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था, लेकिन टूर्नामेंट के चार मैच में 19 छक्के के साथ-साथ 49 चौके जड़ते हुए उन्होंने हर किसी का मुंह बंद कर दिया था। लेकिन लगता है कि प्लेयर को किसी की नजर लग गई।

नॉर्थम्पटनशायर सीसीसी ने ट्वीट किया, ‘डरहम के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते हुए पृथ्वी के घुटने में चोट लगी थी और आज सुबह स्कैन रिपोर्ट्स से पता चला है कि उनकी इंजरी उम्मीद से ज्यादा खराब है।’नॉर्थम्पटनशायर सीसीसी के हेड कोच जॉन सैडलर ने कहा, ‘बेहद कम समय में पृथ्वी ने हमारे क्लब पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है। यह दुख की बात है कि वह इस प्रतियोगिता में आगे हमारे साथ नहीं रहेंगे। वह एक बेहद विनम्र युवक है, वह बहुत सम्मानित है और नॉर्थम्पटनशायर का प्रतिनिधित्व करने के अवसर के लिए हम उसके बहुत आभारी हैं।

पृथ्वी शॉ टूर्नामेंट के सिर्फ चार मैच में 429 रन ठोक चुके थे। उन्होंने समरसेट के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ 244 रन बनाए थे। तीसरे मैच में इस खिलाड़ी ने डरहम के खिलाफ 125 रन बटोरे थे। 143 की औसत के साथ वह टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर है। 23 साल के पृथ्वी शॉ के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो अपने पहले ही टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ विस्फोटक शतक जड़ने के बावजूद वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे। पृथ्वी के नाम पांच टेस्ट मैच में 42.38 की औसत के साथ 339 रन दर्ज हैं जबकि छह वनडे इंटरनेशनल में वह 31.5 की औसत के साथ 189 रन बना चुके हैं। पृथ्वी को सिर्फ एक ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय में खिलाया गया, लेकिन बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।

Latest articles

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

नवजोत कौर सिद्धू का मुख्यमंत्री मान पर तीखा हमला, पूछा- ‘किसके इशारे पर हो रही कार्रवाई?’

चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की...

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...