14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलमैच जीतने के बाद ये किसकी तारीफ कर गए केएल राहुल? खुद...

मैच जीतने के बाद ये किसकी तारीफ कर गए केएल राहुल? खुद की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

Published on

चटगांव

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 188 रन से बड़ी जीत दर्ज करने के बाद कहा कि टीम ने इस जीत के लिए कड़ी मेहनत की। भारत को दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल करने के लिए पांचवें दिन केवल चार विकेट लेने की जरूरत थी और उसने सुबह के सत्र में पहले घंटे में बाकी बचे विकेट हासिल करके जीत दर्ज की। भारत ने यह बड़ी जीत जाकिर हुसैन (100) और नजमुल हुसैन शंटो (67) के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी के बावजूद हासिल की।

राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘यह बेहद कड़ा मैच था और हमें जीत के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। वास्तव में मुझे खुशी है कि हमने ऐसा किया।’ उन्होंने कहा, ‘पिच सपाट थी लेकिन हम इससे चिंतित नहीं थे। ऐसा लग रहा था कि इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान है लेकिन पहले तीन दिन रन बनाना आसान नहीं था। जिस तरह से बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की, उसको देखकर हमने कड़ी मेहनत की।’

राहुल ने कहा कि बांग्लादेश से वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारत अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध था। उन्होंने कहा, ‘हम पिछले कुछ समय से यहां हैं। वनडे सीरीज में हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसा चाहते थे। हम जानते थे कि जीत दर्ज करना आसान नहीं है।’

भारतीय कप्तान ने जीत में योगदान देने के लिए विशेष रूप से चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की थी। श्रेयस और पुजारा ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई। यहां तक कि पंत ने भी अच्छी पारी खेली। मैं वास्तव में गिल और पुजारा को लेकर खुश हूं जिन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाकर शतक जड़े।’

राहुल ने अपने गेंदबाजों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘हमने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे मैं वास्तव में खुश हूं। पिच से गेंदबाजों को खास मदद नहीं मिल रही थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने विकेट निकाले। उमेश यादव ने दो शानदार स्पेल किए और हमें मैच में वापसी दिलाई। हमने यहां आक्रमण कई वर्षों की मेहनत से तैयार किया है। उन्होंने दिखाया कि वे क्या करने में सक्षम हैं।’

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...