8 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeखेलअपनी टीम के लिए बड़ा पनौती कौन? रोहित शर्मा से रेस में...

अपनी टीम के लिए बड़ा पनौती कौन? रोहित शर्मा से रेस में आगे निकले ग्लेन मैक्सवेल, तोड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

Published on

अहमदाबाद:

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के लिए आईपीएल 2025 की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ वे पहली ही गेंद पर आउट हो गए। लेग स्पिनर आर साई किशोर की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में वे एलबीडब्लयू आउट हो गए।

शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ नाम
इस ‘डक’ के साथ, आईपीएल में उनके 19 डक हो गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 18 डक हैं। मैक्सवेल का यह 460वां टी20 मैच था। इसमें वे 35 बार बिना रन बनाए आउट हुए हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक होने वाले बल्लेबाजों में वे चौथे नंबर पर हैं। मैक्सवेल के लिए आईपीएल 2024 का सीजन भी अच्छा नहीं रहा था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 52 रन बनाए थे।

पहले नंबर पर मैक्सवेल
आईपीएल में सबसे ज्यादा डक की बात करें तो, अब मैक्सवेल 19 डक के साथ पहले नंबर पर हैं। रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक 18 डक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पीयूष चावला और सुनील नरेन 16 डक के साथ तीसरे नंबर पर हैं। राशिद खान और मनदीप सिंह 15 डक के साथ चौथे नंबर पर हैं। मनीष पांडे और अंबाती रायडू 14 डक के साथ पांचवें नंबर पर हैं। मैक्सवेल के पहली गेंद पर आउट होने से पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा। दर्शक उम्मीद कर रहे थे कि मैक्सवेल इस बार अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन, वे पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this