15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलकौन यह खिलाड़ी, जिसने पूरी दुनिया की नाक में कर रखा है...

कौन यह खिलाड़ी, जिसने पूरी दुनिया की नाक में कर रखा है दम, अब मेसी से पड़ेगा पाला

Published on

नई दिल्ली

अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में फ्रांस से भिड़ेगा। फुटबॉल इतिहास के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का आखिरी मौका है। 5वीं बार टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे मेसी 2014 में फाइनल मुकाबला हार चुके हैं। इस बार वह कमाल का खेल दिखा रहे। 5 गोल कर चुके हैं, 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं। लेकिन फाइनल में मेसी और अर्जेंटीना के लिए जो सबसे बड़ा खतरा होगा उसका नाम है किलियन एम्बाप्पे।

फ्रांस ने 2018 में खिताब जीता था। टीम की जीत के हीरो 19 साल के किलियन एम्बाप्पे थे। उन्होंने फाइनल में गोल करने समेत 7 मैचों में 4 बार बॉल को पोस्ट में डाला था। अब 23 साल के हो चुके एम्बाप्पे एक और फाइनल खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में मेसी के बराबरी ही 5 गोल किये हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक जबकि डेनमार्क और पोलैंड के खिलाफ 2-2 गोल किये थे। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भले ही एम्बाप्पे ने गोल नहीं किया लेकिन डिफेंरों के नाक में दम कर रखा था।

किलियन एम्बाप्पे दुनिया के दुनिया के सबसे तेज भागने वाले फुटबॉलर हैं। डिफेंडर के लिए उन्हें पकड़ना आसान नहीं होता। मैदान पर उनकी सबसे तेज स्पीड 10.6 मीटर प्रति सेकेंड रही है। उनके अलावा सिर्फ वेल्स के गैरेथ बेल की स्पीड ही 10 मीटर प्रति सेकेंड से ज्यादा की है। उन्होंने सेमीफाइनल मैच में भले ही गोल नहीं किया लेकिन मोरक्को के डिफेंडर्स के नाक में दम कर रखा था।

किलियन एम्बाप्पे के साथ स्पीड के साथ ही सटीकता भी हैं। 2015-16 सीजन में सीनियर डेब्यू करने वाले करने वाले एम्बाप्पे ने सीनियर करियर के 309 मैचों में 221 गोल कर चुके हैं। इंटरनेशनल में उनके नाम 65 मैच में 33 गोल हैं। फ्रेंच लीग में पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) के लिए खेलते हुए उनके 20 मैच में 19 विकेट हैं।

किलियन एम्बाप्पे लियोनेल मेसी के साथी खिलाड़ी भी हैं। मेसी 2021 से पीएसजी के लिए ही खेल रहे हैं। पिछले दो सीजन में मेसी ने टीम के लिए 53 मैच में 23 गोल किये हैं। वहीं इस दौरान एम्बाप्पे ने 66 मैचों में 58 गोल दागे हैं। फॉर्म भी एम्बाप्पे के साथ ही और यही वजह से मेसी के लिए वह सबसे बड़ा खतरा साबित होने वाले हैं।

पहले भी दे चुके मेसी को दर्द
2018 फीफा वर्ल्ड कप के प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की टक्कर अर्जेंटीना से ही थी। उस मैच को फ्रांस ने 4-3 से अपने नाम किया था। टीम के लिए दो गोल किलियन एम्बाप्पे ने ही किये थे। उन्होंने 64वें और फिर 68 मिनट में गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी थी।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...